वीरभद्र सिंह ने कोरोना को दी मात, जल्द होगी छुट्टी

By: Apr 24th, 2021 12:01 am

शिमला, मोहाली। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना नेगेटिव हो गए हैं। उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। शक्रवार को इसकी जानकारी उनके विधायक पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में साझा किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुटटी मिल जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों वह ए सिम्पटोमेटिक हुए थे, जिनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह पॉजिटिव थे, जो अब स्वस्थ हैं। वीरभद्र सिंह के समर्थक खासे परेशान थे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआएं कर रहे थे। जिनके लिए अब ये राहत भरी खबर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App