शादी में चिकन के साथ लिट्टी न देने पर गोलीबारी, एक की मौत

By: May 9th, 2021 4:31 pm

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृतक राजेंद्र सिंह थे, जबकि गोलीबारी में जख्मी राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के एमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल से गोरखपुर के लिए लेकर रवाना हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह के पड़ोस में एक बारात आई हुई थी। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद में गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में राजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गोली लग गई। इलाज के लिए चारों लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल के एमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App