कोरोना से हारे एचआरटीसी के नौ मुलाजिम, 399 कर्मचारी हो चुके हैं सक्रंमित, 304 ने दी संक्रमण को मात

By: May 29th, 2021 12:07 am

अब तक 399 कर्मचारी हो चुके हैं सक्रंमित, 304 ने दी संक्रमण को मात

कार्यालय संवाददाता – शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 399 कर्मचारी अभी तक संक्रमित हो चुके है। 304 कर्मचारी महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके है। निगम के 86 कर्मचारी अभी भी कोरोना सक्रंमित चल रहे है, जबकि अब तक पथ परिवहन निगम के नौ कर्मचारियों की सक्रमित होने के बाद मौत हो चुकी है। प्रदेश के निगम के कर्मचारी जनता को दिन-रात परिवहन सेवा प्रदान करते है। हालांकि मौजूदा समय में बदिशों के चलते बसों का संचालन बंद पड़ा हुआ है, मगर इस दौरान भी कई कर्मचारी अस्पताल स्टाफ को घर से अस्पताल  और अस्पताल से घर पहुंचाने का कार्य कर रहे है। निगम प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के तहत प्रदेश में अभी तक निगम के 399 कर्मचारी कोरोना सक्रंमित हो चुके है। मगर समय पर उपचार के बाद 304 कर्मचारी महामारी को मात दे चुके है।

 निगम के 86 कर्मचारी अभी भी कोरोना सक्रंमित चल रहे है। मगर महामारी के चपेट में आने से निगम के नौ कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इसमें एक हमीरपुर, एक बिलासपुर, एक बैजनाथ, एक सुंदरनगर, एक सोलन, एक तारादेवी, एक नाहन और दो रोहडू में तैनात कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है। निगम प्रबंधन द्वारा सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जो कर्मचारी मौजूदा समय में पॉजिटिव चल रहे है, उनका समय पर कुशलक्षेम पूछा जाए और उन्हें जरूरी सामान मुहैया करवाया जाए, ताकि उन कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानियों को सामना न करना पड़े।

7664 कर्मचारियों की हो चुकी है वैक्सीनेशन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी यूनिट्स में तैनात कर्मचारियों में से 7664 कर्मचारियों की वैक्सीनेशन हो चुकी ंहै। निगम के अब मात्र 2658 कर्मचारी ही ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लग पाई है। निगम प्रबंधन के मुताबिक मौजूदा समय में सभी यूनिटों में 10 हजार 322 कर्मचारी सेवा प्रदान कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App