‘सुनयारां ने जाई-आई’ कांगड़ी वीडियो गीत लांच

By: May 5th, 2021 12:07 am

राजीव सूद— नगरोटा बगवां

संगीत के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले हिम आइडल व रेडियो लोक कलाकार मान सिंह मान का एक कांगड़ी वीडियो लोकगीत ‘सुनयारां ने जाई-आई’ को यू-ट्यूब पर रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर छवि कश्यप द्वारा रिलीज किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य भी उपस्थित रहे। वीडियो में अभिनय स्वयं मान सिंह मान व अन्य सहयोगी कलाकारों द्वारा किया गया है। इस गीत का संगीत पाल स्टूडियो और निर्देशन राहुल वी के द्वारा दिया गया है। गीत को कांगड़ा की हसीन वादियों में फिल्माया गया है और यह गीत कांगड़ा की लोक संस्कृति पर आधारित है।  मान सिंह मान को वर्ष 2006 में हिम आइडल के दर्जे से नवाजा गया था और पिछले 20 सालों से नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में बतौर संगीत शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मान सिंह मान के गानों को लोगों ने खूब सराहा है और इसी कड़ी में एक ओर लोकगीत आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App