स्किल इंडिया के जरिए दे रहे रोजगार

By: Oct 4th, 2021 12:11 am

भाजयुमो सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

निजी संवाददाता—टौणीदेवी
माता मंदिर टौणीदेवी में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि स्किल इंडिया के माध्यम से देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें और अपने हुनर का सही इस्तेमाल कर सकें।

इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयास संस्था के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि अपने घर और जब उनकी शादी हो जाए, तो वह ससुराल में जाकर भी घर-द्वार पर अजीविका के साधन उपलब्ध कर सकें। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक भोरंज कमलेश कुमारी, सुजानपुर भाजयुमो अध्यक्ष के साथ-साथ गणमान्य लोग भाजपा मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ-साथ तमाम भाजपा पदाधिकारियों का युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र अत्री, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला भाजमुयो अध्यक्ष अजय रिंटू, सुजानपुर मंडल भाजमुयो अध्यक्ष कपिल शामा, बीडीसी अध्यक्ष सुजानपुर अंजना ठाकुर, विक्रम राणा, अभिषेक ठाकुर, सोनू रांगड़ा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App