सी एंड वी कार्यकारिणी में फूट, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष छह साल के लिए निलंबित

By: Feb 9th, 2022 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

सी एंड वी अध्यापक संघ अब दो धड़ों में बंट गए हैं। सी एंड वी शिक्षकों को टीजीटी पदनाम देने का मुद्दा प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया गया है लेकिन कार्यकारिणी के सदस्य एक दूसरे पर मनमर्जी से बयानबाजी का मामला सामने आया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में ये दोनों जिला कार्यकारिणी के अहम पदों पर है। दयाराम कोषाध्यक्ष है और संदीप सकलानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। इन्हें अब अनुशासनहीनता पर संघ से निष्कासित किया है। जिला मंडी में 19 नंबवर 2021 को सी एंड वी अध्यापक संघ के चुनाव हुए थे। इसमें दयाराम को कोषाध्यक्ष और संदीप सकलानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया था, लेकिन ये मनमर्जी से खुद को कोषाध्यक्ष और प्रधान बनकर बयानबाजी कर रहे हैं।

ऐसे में इन्हें अब कार्यकारिणी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले कार्यकारिणी के प्रधान दयाराम ठाकुर की ओर से ब्यान जारी किया गया था कि प्रदेश एलटी और शास्त्री को टीजीटी पदनाम दिया जाए लेकिन दूसरे धड़े में मंडी जिला के अध्यक्ष आचार्य रोशन ने उनके इसके बयान का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले पर जिला मंडी कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक हुई है जिसमें कार्यकारिणी के प्रधान और सचिव ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App