MANDI SHIVRATRI: महोत्सव की तैयारियां शुरू, मेला भी सजेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

By: Feb 4th, 2022 2:46 pm

मंडी। बिपाशा सदन मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। कोरोना काल में बड़े से बड़े आयोजन रद्द हो गए, लेकिन छोटी काशी मंडी में मनाया जाने वाला शिवरात्रि महोत्सव कोरोना के संकट के बीच भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

अब 2022 में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन भोले की शिवरात्रि के आयोजन के लिए एक बार फिर से रास्ता साफ हो गया है। पहली मार्च को महाशिवरात्रि है और दो से आठ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा। पड्डल मैदान में मेला भी सजेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पड्डल मैदान में लगने वाले डोम और अन्य आयोजनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App