गर्मी पीक पर, अब लू से बचने को रहें तैयार

By: May 9th, 2022 12:02 am

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आज से छाता-पानी साथ लेकर निकलें

चंडीगढ़, 8 मई (मुकेश संगर)

एक बार फिर तापमान बढऩे से चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर अघोषित कफ्र्यू सा लग जाता है। वाहनों की आवाजाही बहुत कम हो जाती है। वीकेंड के बावजूद सड़क, बाजार व शहर के पर्यटन स्थलों में भी भीड़ काफी कम हो रही है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन में हीटवेव से गर्मी और बढ़ेगी। तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है। ऐसे में लोग गर्मी में बेवजह घर से बाहर न निकलें। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें। दिन के समय धूप में बाहर निकलना जरूरी है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी, गीला तौलिया और ठंडा पानी साथ लेकर निकलें। मौसम विभाग ने नौ मई से शुरू होने वाले लू के दौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार तरह के अलर्ट जारी करता है। ग्रीन अलर्ट में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। येलो अलर्ट में सतर्क, जबकि ऑरेंज अलर्ट में तैयार रहने को कहा जाता है। रेड अलर्ट जारी होने पर कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिन में लू का नया दौर शुरू होगा। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहींए आज सुबह 11 बजे 34 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग की माने तो आगामी 11 मई से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। यह पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी रीजन में सक्रिय होगा। इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ सकता है। उम्मीद है कि इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। गर्मी से बचने के लिए लोगों को खाने पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। जितना ज्यादा हो तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी और गन्ने का रस का प्रयोग करें। मौसमी फल जैसे खरबूजए तरबूजए आमए खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। छाछ, लस्सी, कच्चे आम का पन्ना, बेल का शरबत या सत्तू का शरबत इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फल से करना चाहिए। खाने में प्याज और खीरा सलाद के तौर पर जरूर खाएं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App