लामखा दर्रे से सुरक्षित निकाली घायल पर्वतारोही

By: Jul 7th, 2022 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – रिकांगपिओ

सेना के जवानों ने लामखा दर्रे में घायल महिला पर्वतारोही को रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि ट्रांस हिमालय की चोटियों को फतह करने निकले 11 सदस्यीय महिला पर्वतारोहियों के दल की एक महिला विमला देवी दिवासक मंगलवार को लामखा दर्रे पर घायल हो गई थी। जैसे ही इसकी सूचना ट्राई पीक हिमालय इकाई की चार असम रेजिमेंट को मिली, तो जवानों के एक दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान आरंभ किया और महिला को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि गत दिनों महिला पर्वतारोहियों का एक दल माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली देश की प्रथम महिला पद्मश्री बछेंद्री पाल के नेतृत्व में उत्तराकाशी के हर्षिल से लामखा दर्रे को पार करते हुए किन्नौर के लिए रवाना हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App