सुनील को डाक्टरेट की उपाधि; थाईलैंड-फ्रांस-आस्ट्रेलिया के कुलपतियों ने किया सम्मानित

By: Aug 29th, 2022 12:05 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर

प्रदेश में पहला बड़ा एलोवेरा उद्योग स्थापित करने वाले गांव भदरी लहड़ा गलोड़ के सुनील कुमार को दिल्ली गुडग़ांव के उद्योग बिहार में तीन देशों से आए वाइस चांसलरों ने डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा। शनिवार को गुडग़ांव दिल्ली के उद्योग बिहार स्थित होटल रेडिसन में देश के विभिन्न जगहों से आई हुई हस्तियों को तीन देशों थाईलैंड, फ्रांस और आस्ट्रेलिया से आए हुए वाइस चांसलरों द्वारा डाक्टरेट की सर्वोच्च डिग्री से नवाजा गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सुनील कुमार कौशल भी शामिल हैं। सुनील कुमार ने ऐलोवीरा का उद्योग गांव बढ़ेहड़ा सब-तहसील कांगू में स्थापित किया है। इससे हजारों किसानों और अन्य लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम एशिया आइकॉनिक ग्लोबल ह्यूमन राइट कॉन्सिल फॉर पीस एंड सस्टेनेबल डिवेलपमेंट द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व थाईलैंड, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के तीनों देशों से आए हुए वाइस चांसलरों द्वारा किया गया। एक साधारण से परिवार में पैदा हुए सुनील कुमार ने महज 36 साल की उम्र में वह उपलब्धियां हासिल कर ली हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App