सौदान सिंह चुनाव प्रभारी

By: Aug 26th, 2022 12:01 am

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी, देवेंद्र सिंह राणा बनाए सह-प्रभारी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – शिमला

भाजपा में नए हिमाचल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी संगठनात्मक नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल का चुनाव प्रभारी लगाया है उनके साथ सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा होंगे।इस नियुक्ति की खबर जब गुरुवार को आई तो पीटरहॉफ में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक चल रही थी जिसमें सौदान सिंह खुद मौजूद थे। इसी बैठक के दौरान सौदान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी बधाई दी। बैठक के दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल और पवन राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। सुरेश कश्यप ने कहा कि सौदान सिंह का वर्किंग मॉड्यूल हमेशा संगठन के लिए एक प्लस रहा है और हमने उनकी बैठकों से बहुत कुछ सीखा है। यह नियुक्ति हमारे संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सौदान सिंह की नियुक्ति से संगठन को लाभ होगा और उनके साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। हम अबकी बार फिर हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App