CM Jairam: मुख्यमंत्री जयराम ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला; कहा, कांग्रेस में नेताओं को सम्मान नहीं

By: Sep 30th, 2022 12:12 am

सीएम ने पार्टी पर बोला हमला, कहा जीवन का बड़ा हिस्सा देने वाले लोगों का किया अपमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज दौरे के दौरान किए 29 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — जंजैहली

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देने वाले लोगों को आज सम्मान नहीं मिल रहा है। वर्षों से काम करने वाले नेता आज कांग्रेस में अपमानित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोगों को लगता है कि सब लोग उनके लिए ही काम करें और कुछ को लगता है कि पार्टी उनके लिए सबकुछ करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी यही परिस्थितियां बन रही हैं। कांग्रेस नेताओं के हिमाचल भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसे नेताओं को लगा की, जो सम्मान और स्थान मिलना चाहिए था, वह कांग्रेस में उन्हें नहीं मिल रहा है। उनके बाद में आए लोग ज्यादा महत्त्वपूर्ण होकर पार्टी चला रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी का भला नहीं हो रहा है। इसलिए कांग्रेस नेता सम्मान सहित कांग्रेस को अलविदा कह कर आगे बढ़ रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र सराज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में ही कांग्रेस पार्टी का कुछ नहीं बचा है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें थीं, वहां पर लोगों ने कांग्रेस को नकार कर फि र से भाजपा को चुना है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी निश्चित तौर पर यही होने वाला है।

हिमाचल की जनता सरकार बदलने के रिवाज को तोड़ते हुए फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में लाएगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। सराज विस के जंजैहली और चोलूथाच में आयोजित नारी को नमन कायक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बात हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने सराज के जंजैहली में कही। सीएम ने अपने मंडी जिला के दौरे के दौरान जंजैहली में करीब 29 करोड़ रुपए की लागत के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके उपरांत उन्होंने चोलूथाच में आयोजित नारी को नमन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी चुनावों के समय में जनता के बीच में जाकर महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कई प्रकार की बातें कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में भी महिलाओं ने भाजपा का साथ दिया है और आने वाले विधानसभा के चुनावों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहने वाली है। इस अवसर पर केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद, महामंत्री मांचली ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुरए भाजपा नेत्री खेमदासी और रजनी ठाकुर
सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कांग्रेस-आप एक ही थैली के चट्टे-बट्टे

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने घेरी दोनों पार्टियां

निजी संवाददाता — जंजैहली

कुछ पार्टी वाले आजकल दिल्ली से निकलकर हिमाचल प्रदेश में जनता को भ्रमित करने आए हैं, जबकि ये लोग दिल्ली में पेंशन तक नहीं दे पा रहे हैं। दिल्ली वाले आज तक इन्हें चुनने के लिए पछता रहे हैं। ये शब्द केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और आप एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज हलके के चोलूथाच में आयोजित नारी को नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। मेट्रो स्टेशन और स्कूलों के बाहर हर गली मोहल्ले में दिल्ली सरकार ने शराब के ठेके खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में धावा बोलने वाली कांग्रेस रूपी असुरों का विनाश महिला शक्ति ही करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में एक जैसी सरकार चुनने से जनता को बहुत लाभ मिलता है। आठ वर्ष पहले देश की बागडोर संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब और आम जन की सरकार होगी, जिसमें सबका साथ और सबका विकास सुनिश्चित होगा। इन आठ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सार्थक साबित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से करोड़ों शौचालय बनवाए, जिनका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ।

एक बार नहीं, अब कहें बार-बार… जयराम सरकार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने महिला सम्मेलन में एक कार्यकर्ता के गाए गीत एक बार जयराम सरकार की पंक्तियों को अपने संबोधन में उद्धृत करते हुए इसमें आंशिक परिवर्तन की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा एक बार नहींं, अब बार-बार जयराम सरकार कहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार ने माताओं-बहनों के सम्मान को अधिमान दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App