विशेष

देश में साल 2000 से लेकर अब तक हुए 13 पुल हादसे, इतने लोगों की गई जान, देखें लिस्ट

By: Oct 31st, 2022 11:27 am

मोरबी। गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। यह कोई पहली बार नहीं है जब पुल टूटने से भारी संख्या में लोगों की मौत हुई है। देश में इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे पेश आ चुके हैं। साल 2000 से लेकर अब तक पुल टूटने और उससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने के करीब 13 हादसे पेश आ चुके हैं। चलिए आज हम आपको बतातें हैं कि साल 2000 के बाद से देश में अब तक पुल टूटने के हादसे कब और कहां पेश आए हैं।

1. कुडालुंडी नदी रेल पुल हादसा (केरल)- 21 जून 2001, 59 लोग मरे , 200 से अधिक घायल

2. रफीगंज बिहार रेल पुल हादसा- 10 सितंबर 2002, 130 लोग मरे, 150 घायल

3. वेलीगोंडा रेल पुल हादसा- 29 अक्टूबर 2005, 114 लोग मरे

4. भागलपुर पैदल पार पथ (बिहार), दिसंबर 2006, 30 से अधिक लोग मरे

5. पुंजागुट्टा फ्लाईओवर हैदराबाद, 9 सितंबर 2007, करीब 30 लोग मरे

6.कोटा-चंबल निर्माणाधीन पुल (राजस्थान),25 दिसंबर 2009, 48 लोग मरे, अनेक घायल

7. केबल पुल, सूरत (गुजरात) 10 जून 2014, 10 मरे, छह घायल

8. विवेकानंद फ्लाईओवर कोलकाता, 31 मार्च 2016, 27 मरे , 80 से अधिक घायल

9.सावित्री नदी पुल (महाराष्ट्र) दो अगस्त 2016, 28 लोग मरे

10.सानबोरडेम रिवर ब्रिज गोवा, 18 मई 2017, दो लोग मरे, 30 लापता

11.मादेर हाटा कोलकाता, चार सितंबर 2018, तीन लोग मरे, 25 घायल

12. सीएसटी ओवर ब्रिज मुंबई 14 मार्च 2019, छह लोग मरे, 30 घायल

13. मोरबी गुजरात केबल पुल हादसा, 30 अक्टूबर 2022, कम से कम 141 लोग मरे, 7 से अधिक घायल


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App