पूर्ण चंद ठाकुर बोले, गुरु कौल चिंता न करें, द्रंग भी जीतेंगे और मुख्यमंत्री भी मंडी का बनाएंगे

By: Oct 22nd, 2022 12:55 am

स्टाफ रिपोटर्र — पद्धर
द्रंग भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरा। उन्होंने पद्धर बाजार में एक विशाल रैली भी निकाली और शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर दं्रग भाजपा के अन्य सभी टिकटार्थी जिसमें ज्योति कपूर, बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर और जवाहर ठाकुर के सभी समर्थक भी जनसभा में पहुंचे। इस अवसर पर पूर्ण चंद ठाकुर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अपने गुरू कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह को भाजपा की ओर से टक्कर देने चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि द्रंग भाजपा उनके साथ है। वर्तमान विधायक जवाहर ठाकुर और ज्योति कपूर ठाकुर जो भी टिकट के दावेदार थेए उनके साथ चुनावों में मिलकर काम करेंगेे और भाजपा की सीट को द्रं्रग से भारी मतों से जीतकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की झोली में डालेंगे। ठाकुर ने कहा कि गुरू कौल सिंह चिंता न करें, इस बार द्रंग भी जीतेंगे और जिला मंडी से जयराम ठाकुर को फिर से मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। पूर्ण चंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से द्रंग की सक्रिय राजनीति में हैं। मंडी को भाजपा ने मुख्यमंत्री का सम्मान दिया है। उन्होंने इस सम्मान की कद्र करते हुए 2019 में भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की कद्र करती है, उसी की बदौलत आज एक छोटे से कार्यकर्ता को द्रंग से भाजपा ने ऐसा सम्मान दिया है। जो सम्मान कांग्रेस कभी भी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं दे सकती। जनसभा को जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष दलीप कुमार, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, बक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजवली, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपूर चंद ठाकुर, महिला भाजपा नेत्री जया स्वरूप ठाकुर ने भी संबोधित किया।

सुरेंंद्रपाल ठाकुर ने भरा नामांकन
जोगिंद्रनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी घोषित करने पश्चात ठाकुर सुरेंद्र पाल ने यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ठाकुर सुरेंद्र पाल ने शुक्रवार को बिना किसी तामझाम के सादगी के साथ यहां रिटर्निंग अधिकारी समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनमें साथ जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रभारी केश्व नायक भी उपस्थित रहे। ठाकुर सुरेंद्र पाल ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुकला व कांग्रेस आलाकमान का उनमें विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि वह रिकार्ड मतों से यह सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App