hp elections 2022

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही अब चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार पर शुरू हो गई है। एक अहम बैठक भी की है। यह बैठक रविवार को शपथ ग्रहण के ठीक बाद हुई है। इस बैठक में कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा की गई है। उम्मीद ...

उपमुख्यमंत्री का नया चेहरा बने मुकेश अग्रिहोत्री विशेष संवाददाता-शिमला मुकेश अग्रिहोत्री के उपमुख्यमंत्री बनते ही हिमाचल के इतिहास में यह पल दर्ज हो गया है। महज 68 सीटों वाले प्रदेश में पहली मर्तबा किसी नेता ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला है। रिज मैदान पर मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री की शपथ पहली बार हुई है।

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को बड़े फैसले ले सकते हैं। रविवार को शपथ ग्रहण के बाद अवकाश होने के कारण अफसरों के साथ सामूहिक मीटिंग नहीं हो पाई है। अब यह सारा काम सोमवार को होगा। सचिवालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों के कार्यालय तैयार हैं और दोनों के पहुंचने का इंतजार ...

विशेष संवाददाता—शिमला दशकों की सियासत का गढ़ होलीलॉज भले ही आज खामोश हो, मगर शांत बिल्कुल नहीं है। राजनीति के अध्याय परिवर्तन में अब भी प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की दमदार भूमिका है। महज डेढ़ साल बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जाना है। ऐसे में भले ही होलीलॉज से सीएम या डिप्टी सीएम

शिमला के रिज पर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं बुजुर्ग मां को लेकर बोले नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य ब्यूरो प्रमुख — शिमला हिमाचल सरकार की नई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कहानी हर उस आम हिमाचली की तरह है, जो सुविधाओं के अभाव में भी लडऩा जानता है। रविवार को शपथ के दिन

शिमला हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुनाव जीत कर आए सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ हरौली विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री होंगे। मुकेश अग्निहोत्री इस बार पांचवीं बार चुनाव जीत कर आए हैं।

नादौन से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे, जबकि 1999 से 2008 में युवा कांग्रेस प्रमुख रहे। यही नहीं, दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी

शिमला। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज पर किया जाएगा। प्रदेश के अधिकारी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। नई सरकार के शपथ समारोह के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी अब शपथ समारोह के लिए दिनांक तय होने के इंतजार में हैं। मुख्य सचिव आरडी धीमान शनिवार को छुट्टी के दिन में कार्यालय में मौजूद रहे। प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा और मंत्री तय होते ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। बावजूद इसके अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की पूरी...

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 57 दिनों से लागू आदर्श आचार संहिता अब हट गई है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता को हटाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल में अब आदर्श आचार संहिता का प्रभाव नहीं रहेगा। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लेकर 14 अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी। इसके बाद प्रदेश में विकास कार्य पर रोक लग गई थी। ऐसे में अब प्रदेश में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। हालांकि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पिछले सरकार...

हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के लिए चल रही अटकलें आज ही खत्म हो सकती हैं। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सुक्खू रेस में काफी आगे निकल गए हैं। उनके पास जीते हुए विधायकों में से सबसे ज्यादा संख्या थी और इसी आधार पर हाईकमान फैसला ले रहा है, लेकिन चर्चा यह है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। इनके नाम भी आज ही सामने आ जाएंगे। कल रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद आज होटल सिसिल में बैठकों का दौर सुबह से ही जारी रहा। दोपहर बाद के बाद सुखविंदर सुक्खू...