विवेक कुमार बोले, नहीं करूंगा भेदभाव

By: Oct 22nd, 2022 12:55 am

झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामाकंन, जनता से मांगा आशीर्वाद
अनिल पटियाल- बिलासपुर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने अपना नामांकन पत्र झंडूता एसडीएम कार्यालय में दाखिल किया। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं, इससे पहले उन्होंने जनता का आर्शीवाद भी लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से उन्हें जो प्रत्याशी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है,उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। वहीं, इसके अलावा वर्तमान सरकार ने भेदभाव की नीति अपनाए रखी। उन्होंने कहा कि झंडूता में उपमंडल पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। वहीं, बवखाल पुल के अलावा अन्य कई ऐसे विकास कार्य हैं,जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों को लेकर भेदभाव की नीति अपनाई। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। विवेक कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा की आम जनता के हितों की पैरवी की है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में उन्हें कार्यक करने का मौका मिला। वहीं, इसके बाद संगठन के बेहतर कार्य के चलते उन्हें युवा कांग्रेस में कार्य करने का मौका मिला। साथ ही उन्हें प्रदेश कांग्रेस सचिव के तौर पर भी कार्य करने का मौका मिला। साथ ही उन्हें इसके बाद प्रदेश कांग्रेस महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी उस खरा उतरने का प्रयास किया। वहीं, अब हाईकमान की ओर से झंडूता विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद के चलते वह इस जिम्मेदारी पर भी खरा उतरेंगे। उन्होंने इस दौरान जनता से आर्शीवाद मांगा। वहीं, कहा कि क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद के चलते झंडूता को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। बिजली, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं क्षेत्र की जनता को मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि उन्हें अपना आशीर्वाद दें। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल, देवराज भाटिया,
विजय कौशल, राकेश मैहत्ता सहित अन्य मौजूद थे। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App