एचआरटीसी बस में मिला एक क्विंटल मांस

By: Nov 29th, 2022 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ने एचआरटीसी हिमाचल की बस से लगभग एक क्विंटल मांस बरामद किया है। बताया जाता है कि हिमाचल की बस जो सहारनपुर से नालागढ़ जा रही थी, उसमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुडक़ी से मांस को बस में लोड किया गया था। मांस के साथ दो लोग भी आ रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस को इस संबंध में एक गुप्त सूचना मिली तो पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। वहीं सूचना के आधार पर हिमाचल की यह बस जैसे ही चंडीगढ़ में एंटर हुई तो इसे ट्रिब्यून चौक के नजदीक बस को रोक कर जब चेकिंग की तो बस में मांस होने की सूचना सही निकली। बस में 100 किलो से ज्यादा मांस था। यह बस नालागढ़ जा रही थी। इस मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मांस के साथ मौजूद पाए गए उक्त दो लोगों से पूछताक्ष की है। बस के चालक-परिचालक से भी इस संबंध में पूछताक्ष हुई है कि क्या उन्हें इसे बारे में जानकारी थी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों के पास मांस का बिल भी है। वहीं शुरूआती जांच में बस में पकड़ा गया मांस भैंस का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मांस को हेल्थ विभाग के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जो भी बनती कार्रवाई होगी वो की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App