कांग्रेस भवन शिमला में हलचल तेज, कांग्रेस विधायकों की बैठक; CM के चेहरे पर होगा मंथन

By: Dec 9th, 2022 1:48 pm

शिमला। कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर कांग्रेस भवन में हलचल तेज हो गई है। यहां तीन बजे से बैठक शुरू होगी। सबसे पहले पहुंचने वाले विधायकों में ठियोग से कुलदीप राठौर शामिल हैं। कुलदीप राठौर ने कहा कि विधायकों की सहमति से हाईकमान तय करेगा सीएम फेस। सभी मिलकर सरकार चलाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कांग्रेस के दो खेमों की लड़ाई बढ़ेगी। हिमाचल में एक खेमा कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभर चुका है। कांग्रेस का दूसरा खेमा वह है, जिसका केंद्र होलीलॉज है। हॉलीलॉज पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का आवास है, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में खड़ी हो चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App