कांग्रेस की आभार रैली…कसौली में नेताओं का रोड शो

By: Mar 15th, 2023 12:18 am

विधायक विनोद सुल्तानपुरी और सुदर्शन सिंह बबलू हुए शामिल; लोगों ने किया जोरदार स्वागत, ग्रामीणों की समस्याएं भी निपटाईं
निजी संवाददाता-कुमारहट्टी
कुमारहट्टी में कसौली कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार रैली में स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी व चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रैली में स्थानीय नेताओं द्वारा रोड-शो का भी आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीण अपने विधायक को गाजे-बाजे के साथ सभा स्थल तक ले गए। विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत चेवा, कोरो, बड़ोग,आनहेच, बोहली, व सुल्तानपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने इस आभार रैली में भाग लिया। स्थानीय वीरभद्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अनेकों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अब सुख की सरकार है।

\मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने आए हुए ग्रामीणों की जन समस्याओं को भी सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा करते हुए बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तय समय में निपटाने के आदेश दिए। कसौली के एसडीएम गौरव महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। रैली में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल कुमारहट्टी के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सूद, कसौली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रोशन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व मुख्यमंत्री के सहयोगी रहे नवीन सूट,आनहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल, जियालाल नंबरदार,कुंदन वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमनलता, सुबाथू से बी डी सी मेंबर देवेंद्र शर्मा,बड़ोग के उपप्रधान गुरुदेव शर्मा, सुल्तानपुर के उपप्रधान जीतराम ठाकुर,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शांति पुंडीर, सावित्री देवी,हरिदत्त शर्मा, दिलशाद, अर्पणा ठाकुर,रुपिंदर गिल, सुषमा थापर, सौरभ अग्रवाल, स्वर्ण सिंह, हिमांशु सूद, बोहली पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश, पंकज वर्धन, संदीप अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, राकेश राजू, सोहनलाल, रजत सूद, रूपलाल ठाकुर,अतुल गोयल, कुणाल गर्ग, सुधीर अग्रवाल,हुकम चंद, मनीराम, विजय अग्रवाल, बंटी राणा, रजनीश अग्रवाल,सरवन ठाकुर,देवेंद्र गुप्ता,शतांशु अग्रवाल, ज्ञान अग्रवाल, व अन्य विभागों से आए हुए अधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।