पालमपुर रजेहड़ में आज दिखेगी हिमाचल की सांस्कृतिक झलक

By: Mar 8th, 2023 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-धर्मशाला

प्रदेश की चाय नगरी पालमपुर रजेहड़ में देवभूमि की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। होली पर्व के मौके पर बुधवार आठ-नौ मार्च को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संग पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसमें प्रदेश भर के 22 सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें हज़ारों के इनाम विजेता, उप-विजेता को प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में विदेशों के खास मेहमान भी भाग लेंगे। पामलपुर के महावतार बाबा मैडिटेशन सेंटर न्यास कंडवाड़ी रजेहड़ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर आठ और नौ मार्च को आश्रम परिसर में राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। त्रिलोक सूर्यवंशी ने बताया कि इसी उद्देश्य से पहली बार आश्रम परिसर में राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आठ मार्च सायं सात बजे निचले हिमाचल प्रदेश का मशहूर लोकनृत्य झमाकड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App