इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

By: Mar 13th, 2023 12:08 am

एजेंसियां— मुंबई

बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री मेेंं शामिल हो गई हैं। उर्वशी रौतेला ने 62.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है। अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 62.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्रियों में कृति सेनन के 52.9 मिलियन, दिशा पटानी के 56.9 मिलियन, सारा अली खान के 41.7 मिलियन, कियारा आडवाणी के 29 मिलियन, अनन्या पांडे के 24.3 मिलियन और जाह्नवी कपूर के 21.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अभिनेताओं में सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 59 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा ऋत्विक रोशन के 45 मिलियन फॉलोअर्स, वरुण धवन के 45.4 मिलियन फॉलोअर्स, रणवीर सिंह के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स और कार्तिक आर्यन के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App