विशेष

हिमाचली बेटी को वूमन अचीवर्स अवार्ड, दिल्ली में उपलब्धियों के लिए नवाजीं कार्टिंग स्टार श्रिया

By: Mar 4th, 2023 12:12 am

दिल्ली में उपलब्धियों के लिए नवाजीं सुंदरनगर की कार्टिंग स्टार श्रिया लोहिया

नगर संवाददाता— सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश की बेटी श्रिया लोहिया ने मात्र 14 साल की छोटी सी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटो स्पोट्र्स गो कार्ट रेसिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। उनकी अनगिनत उपलब्धियों के मद्देनजर श्रिया लोहिया को जी टीवी द्वारा दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित वूमंस अचीवर्स अवार्ड 2023 से नवाजा गया है। छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अवार्ड व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली सुंदरनगर की श्रिया लोहिया सफ लता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए हिमाचल का नाम रोशन कर रही है। श्रेया लोहिया के पिता रितेश लोहिया ने बताया कि शुक्रवार को जीटीवी मीडिया ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित वूमन अचीवर्स अवार्ड 2023 में देश के अलग-अलग कोने से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व कार्यों हेतु उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। उनकी बेटी श्रिया लोहिया को भी विशेष रूप से मीडिया हाउस द्वारा अवार्ड के लिए आमंत्रित करते हुए सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App