देश का पहला केबल आधारित पुल तैयार, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाया इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

By: Apr 29th, 2023 8:04 pm

एजेंसियां— श्रीनगर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अंजी खड्ड पुल के निर्माण का एक टाइमलैप्स वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने बताया है कि भारत का पहला केबल आधारित रेल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री के अनुसार, इस पुल में 96 केबल हैं। वहीं, केबल स्ट्रैंड्स की कुल लंबाई 653 किमी है। टाइमलैप्स वीडियो को एक कैप्शन के साथ साझा किया गया था, जिसमें लिखा था, 11 महीनों में, भारत का प्रथम केबल-आधारित रेल ब्रिज तैयार हो गया है। सभी 96 केबल सेट हैं।

केबल स्ट्रैंड्स की कुल लंबाई 653 किमी। वीडियो में पहले से लेकर अंत तक प्रत्येक केबल की प्लेसमेंट देखी जा सकती है। बता दें कि, इस पुल का निर्माण इंडियन रेलवे की सबसे चुनौतीपूर्ण उदमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल लिंक परियोजना के तहत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रियासी जिला में किया गया है। पुल जम्मू से सडक़ मार्ग से करीब 80 किमी दूर है। जम्मू और कश्मीर में कटरा और रियासी को जोडऩे वाला अंजी खड्ड ब्रिज इंडियन रेलवे पर भारत का पहला केबल आधारित ब्रिज है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App