वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर अध्यक्ष

By: Apr 21st, 2023 12:01 am

हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड में नियुक्ति, सदस्यों की भी हुई तैनाती

विधि संवाददाता — शिमला

हाईकोर्ट के वरिष्ट न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी मुख्य संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा न्यायिक अकादमी के शासक मंडल का गठन भी किया गया। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर अकादमी के शासक मंडल के अध्यक्ष बनाए गए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, प्रधान सचिव गृह, प्रधान सचिव वित्त और हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक को इसका सदस्य बनाया गया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला के गांव लजंता से संबंध रखते हैं। इन्होंने बीएससी, बीजेएमसी व एलएलबी की डिग्री प्रदेश विश्वविद्यालय से की और एलएलएम की डिग्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्ष 1990 में वकालत में आए। वह केंद्र सरकार की ओर से बतौर सीनियर पैनल काउंसिल और प्रदेश सरकार में असिस्टेंट एडवोकेट जनरल व ऑडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर कार्य कर चुके हैं। 12 अप्रैल, 2016 को इन्हें प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

न्यायाधीश गोयल हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के चेयरमैन

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल को हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति का चेयरमैन नियुक्ति किया गया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल का जन्म 10 जनवरी, 1969 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनकी प्रारंभिक स्कूल शिक्षा सेंट एडवड्र्स स्कूल शिमला से हुई। वर्ष 1989 में राजकीय कालेज संजौली शिमला से इन्होंने बीए (अंग्रेजी ऑनर्स) की। 1992 में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से विधि की पढ़ाई पूरी की और 28 सितंबर, 1992 को हिमाचल प्रदेश के बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकित हुए। उच्च न्यायालय की ओर से इन्हें विभिन्न महत्त्वपूर्ण मामलों में कोर्ट मित्र नियुक्त किया गया। इन्होंने विभिन्न सार्वजनिक और निजी कंपनियोंए सहकारी समितियोंए शैक्षणिक संस्थानोंए बोर्डों और निगमों के मामलों की पैरवी की। 12 अप्रैल 2016 को इन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App