आइफा अवार्ड में आलिया-ऋत्विक ने मारी बाजी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का जीता खिताब

By: May 28th, 2023 9:51 pm

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का जीता खिताब, ‘रॉकेटरी’ के लिए आर माधवन बेस्ट निर्देशक

एजेंसियां— आबुधाबी

आइफा अवार्ड 2023 समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ऋत्विक रोशन को फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दृश्यम-2, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आर माधवन (रॉकेटरी: दि नंबी इफेक्ट), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री :‘ब्रह्मास्त्र भाग एक – शिवा’ के लिए मौनी रॉय, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : जुग-जुग जियो के लिए अनिल कपूर को पुरस्कार दिया गया। भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कमल हासन को और सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मनीष मल्होत्रा को पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी : दृश्यम-2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक, बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन, क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद, बेस्ट डेब्यू (मेल) गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान, बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड दि कॉर्नर), बेस्ट प्लेबैक ङ्क्षसगर (फीमेल): श्रेया घोषाल ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के रसिया गाने के लिए, बेस्ट प्लेबैक ङ्क्षसगर (मेल): ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अरिजीत ङ्क्षसह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम, सर्वश्रेष्ठ गीतकार: ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी, सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी, टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्रॉफी: भूल भुलैया 2 को पुरस्कार दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App