पद्मश्री नेक राम ने बताए मोटे अनाज के फायदे

By: May 30th, 2023 12:12 am

शिव मंदिर महादेव में शिविर में श्रीअन्न पर लोगों को किया जागरूक

स्टाफ रिपोर्टर- सुंदरनगर
विकास खंड धनोटू के तहत शिव मंदिर महादेव परिसर में सोमवार को श्री अन्न (मिलेट्स) पर आधारित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी मान सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पद्मश्री नेक राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में नेक राम शर्मा ने कहा कि आज वह समय आ गया है कि प्राकृतिक खेती को रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज (मिलेट्स) में ट्राई इग्लिस्लाइड सी रिएक्टिव को कम करते है। इस वजह से हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

नेकराम शर्मा ने कहा कि 30 वर्ष पूर्व उन्होंने जंगल को बचाने की मुहिम की शुरुआत की थी तथा उसके बाद मोटे अनाज की खेती करने और बीजों का संरक्षण शुरू किया था। इससे पूर्व एसबीपीओ जोगिंदर सिंह ने पद्म श्री नेकराम शर्मा को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इधर इससे पूर्व एसबीपीओ जोगिंदर सिंह ने पद्मश्री नेकराम शर्मा को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर एलएसईओ सत्या कौशल, परस राम वर्मा व एलडी ठाकुर, महादेव प्रधान नील कमल व उत्कर्ष चौधरी सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App