विशेष

‘हिमाचल की आवाज-2023’ का आगाज़ जल्द, प्रदेश भर में होंगे लोकप्रिय इवेंट के ऑडिशन

By: Jun 7th, 2023 10:29 pm

प्रदेश भर में होंगे ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट के ऑडिशन

नरेन कुमार— धर्मशाला

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज सीजन-8’ का आगाज़ जल्द होने वाला है। ऐसे में राज्य के उभरते हुए कलाकारों को ‘हिमाचल की आवाज-2023’ बनने का मौका मिल पाएगा। ‘हिमाचल की आवाज’ के आठवें सीजन में जूनियर और सीनियर दो वर्गों के प्रतिभागियों को दमखम दिखाने का मौक मिलेगा। साथ ही मायानगरी की तर्ज पर होने वाले इस इवेंट के ग्रैंड फिनाले में नगद पुरस्कार संग दर्जनों ईनामों की बारिश भी होगी। प्रदेश भर के कलाकारों को मानसून की हल्की बौछारों के बीच ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2023’ में अपनी प्रतिभा को जल्द दिखाने का मौका मिलेगा।

बता दें कि ‘हिमाचल की आवाज’ अब हिमाचल गाएगा पॉवर वॉय अर्नी यूनिवर्सिटी प्रदेश के लोगों का लोकप्रिय इवेंट है। इसके लिए प्रदेश के मुख्य शहरों में लाइव ऑडिशन के साथ प्रतिभाओं के लिए ऑनलाइन ऑडिशन भी लिए जाएंगे। हिमाचल के कोने-कोने में प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन उन्हें आगे बढऩे का सही मंच नहीं मिल पाता है। इसके चलते ही ‘दिव्य हिमाचल’ गायकी के शौकीनों के लिए ‘हिमाचल की आवाज’ को लेंकर आ रहा है। बता दें कि अब तक ‘हिमाचल की आवाज’ के सात सफल सीजनों का आयोजन हो चुका है। जहां से निकली प्रतिभाएं प्रदेश ही नहीं देश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। ‘हिमाचल की आवाज’ के ऑडिशन के बारे में जानकारी लेने के लिए सभी कलाकार ‘दिव्य हिमाचल’ के समाचार पत्र का पढ़ सकते हैं। इसके अलावा ‘दिव्य हिमाचल टीवी’ सहित सोशल मीडिया पर ‘दिव्य हिमाचल’ व ‘हिमाचल की आवाज’ पेज को भी फॉलो कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जूनियर-सीनियर ग्रुप में ऑडिशन

‘हिमाचल की आवाज-2023’ पावरड वॉय अर्नी यूनिवर्सिटी के जूनियर कैटेगिरी में आठ से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले पाएंगे। वहीं सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिकतम आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसके आधार पर ही ऑडिशन के आयोजन करवाए जाएंगे और फिर आगामी कंपीटीशन भी इसी तर्ज पर रहेगा। वहीं जूनियर व सीनियर वर्ग के विनर ग्रैंड फिनाले में चुने जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App