विशेष

ऐसे खिलता है ब्रह्म कमल: दुर्लभ नजारा सीसीटीवी कैमरा में कैद, आप भी देखिए यह वीडियो…

By: Jun 10th, 2023 12:41 pm

सुरिंद्र ठाकुर—हमीरपुर

हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले द्रूण ब्राह्मणा में ब्रह्म कमल के खिलने का दुर्लभ नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया है। शुक्रवार रात के समय एक परिवार के मकान में रखे हुए सफेद ब्रह्म कमल के पौधे में फूल खिला। ब्रह्म कमल के खिलौने का यह नजारा काफी मनमोहक लग रहा है। ब्रह्म कमल के खेलने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

द्रूण ब्राह्मना कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व दो किस्म के ब्रह्म कमल के पौधे गमलों में लगाए थे। परिवार रोजाना की सही ढंग से देखभाल कर रहा है। शुक्रवार रात के समय सफेद रंग का ब्रह्म कमल खिला है। ब्रह्म कमल के खिलने का मनमोहक नजारा सीसी टीवी की फुटेज के माध्यम से देखा गया। ब्रह्म कमल का फूल खिलने पर संबंधित परिवार भी खासा उत्साहित है तथा ब्रह्म कमल की पूजा अर्चना की जा रही है, वहीं क्षेत्र के लोग ही खेले हुए ब्रह्मकमल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App