दिल्ली पुस्तक मेले का महत्त्व…

By: Jul 27th, 2023 7:39 pm

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

देश की राजधानी दिल्ली में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह दिल्ली में प्रगति मैदान में होगा। इस बार के दिल्ली पुस्तक मेले का थीम है ‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तकें’। इस पुस्तक मेले में वैसे तो हर वर्ग के लोगों को जाना चाहिए, लेकिन खासतौर पर युवा वर्ग को इसमें जरूर रुचि लेनी चाहिए। हो सकता है इस पुस्तक मेले में आपको ऐसी पुस्तकें मिल जाएं जो आपके कैरियर के लिए कोई मार्गदर्शक बन जाएं।

इस मेले में विभिन्न प्रकाशकों द्वारा बुक स्टाल लगाए जाएंगे जिनमें विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी करने से संबंधित पुस्तकें भी होंगी। आज इंटरनेट का जमाना है, लेकिन आज भी पुस्तकों का बहुत महत्त्व है। खासतौर पर धर्म, संस्कृति और प्राचीन इतिहास की जितनी जानकारी हमें पुस्तकों से मिल सकती है, उतनी शायद इंटरनेट पर न प्राप्त हो पाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App