बेहोश मिले शख्स का बीएमओ ने किया इलाज

By: Aug 1st, 2023 12:02 am

जांच के बाद सीटी स्कैन करवाने के लिए किया जिला अस्पताल रैफर

सतीश शर्मा-भोरंज
उपमंडल भोरंज के तहत सोमवार सुबह जब भोरंज सिविल के बीएमओ डा. ललित कालिया सुबह की सैर कर अपने आवास की ओर वापस आ रहे थे, तो उन्हें बस्सी चौक के समीम एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में सडक़ पर मिला। उन्होंने तुरंत व्यक्ति का इलाज सडक़ पर ही शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल से जरूरी दवाइयां व इंजेक्शन इत्यादि मंगवए व व्यक्ति का सडक़ पर ही प्राथमिक उपचार कर दिया।

उसके बाद डाक्टर व अन्य लोग मिलकर व्यक्ति को अस्पताल ले गए, जहां पर भी व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति को अस्पताल में जांच के बाद सीटी स्कैन करवाने के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। अब उक्त व्यक्ति स्वस्थ बताया जा रहा है। इससे सिद्ध हो गया कि डाक्टर भगवान का रूप होता है यदि वह समय पर अपना फर्ज निभाए। इस बारे सिविल अस्पताल भोरंज के बीएमओ डा. ललित कालिया का कहना है कि उन्हें सुबह सडक़ पर व्यक्ति बेहोश अवस्था में मिला था, जिसका उन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए उपचार किया है। व्यक्ति अब स्वस्थ है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App