कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार, यमुनानगर के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क

By: Aug 15th, 2023 12:06 am

गुरदीप राणा — प्रताप नगर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्याम सुंदर बतरा को-आर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर ने कई गांव में जनसंपर्क किया। इसी कड़ी में अमादलपुर, सुघ एकनालसी व लापरा आदि गांव में जनसंपर्क करके कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और राहुल गांधी की प्यार और भाईचारे से ही देश तरक्की कर सकता है। लोगों का रुझान पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी की तरफ है और आज भी लोग कांग्रेस पार्टी व कुमारी सैलजा के कार्यों को याद करके उनकी सराहना करते हैं। जनता में एक बात को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ जुड़ाव मजबूती से बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी के समय भाईचारा और सभी बिरादरियों को सम्मान मिलता था, जिससे अमन और शांति के रास्ते पर चलते हुए एकजुट होकर देश ने खूब तरक्की की। लोगों का कहना था कुमारी सैलजा को 36 बिरादरी के लोगों का समर्थन प्राप्त है।

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककार्जुन खडग़े व राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा सभी वर्गों की आवाज समय समय पर उठाकर सरकार से जनता की भलाई के लिए जवाब माँगते हैं। इस मौके पर राजकुमार काम्बोज पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मोहम्मद इस्लाम पूर्व सरपंच, अशोक कुमार पूर्व जिला पार्षद, डा. सतपाल, दीप, विक्रम काम्बोज, विक्रम राठी, करण छाबड़ा, अंग्रेज गाबा, आकाश बतरा युवा कांग्रेस नेता, हनीफ लापरा, अब्बल हसन लापरा, रफी लापरा, जगदेव, याकूब लापरा, इरफान, अभी वालिया, सुनील राणा, नौशाद , रवि, डा. कुलदीप, सतनाम संधु आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App