किश्तवाड़ में हिजबुल आतंकी जहांगीर सरूरी का ठिकाना ध्वस्त, पुलिस ने CRPF संग मिलकर किया भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ संग मिलकर किया भंडाफोड़
एजेंसियां — जम्मू
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जहांगीर सरूरी के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी ठिकाने से दो कंबल, खाद्य वस्तुएं और निजी उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं, जो ठिकाने में आतंकवादी की मौजूदगी का संकेत देती हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और यह ऑपरेशन क्षेत्र से आतंकवाद के खात्म करने के हमारे चल रहे प्रयासों के लिए एक शानदार सफलता है। सरूरी 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवाद में शामिल हुआ था और माना जाता है कि वह किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपा है। सरूरी के भाई अब्दुल करीम बट को तीन अगस्त को आतंकवादियों का सहयोगी होने के कारण कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
