महार्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा, जगाधरी में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

By: Oct 30th, 2023 12:06 am

गुरदीप राणा — यमुनानगर

भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट (रजि) की और से महार्षि वाल्मीकि जयंती पर जगाधरी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और रिबन काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। उन्होंने शोभायात्रा के लिए भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट को एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट की तरफ से एक ज्ञापन भी स्कूल शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपाए जिस पर उन्होंने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी शहर में भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट (रजि) द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने देश के महान ग्रंथ रामायण की रचना की।

रामायण ने देश की सभ्यता और संस्कृति को बचाने का काम किया। जिस प्रकार से रामायण में भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श, सभी पात्र दिखाएं, जिसने त्याग, समर्पण, ईमानदारी, वचन परायणता की प्रेरणा पूरे देश को दी, किस प्रकार का जीवन हमें जीना चाहिए। अगर रामायण के आदर्शों को हम अपने जीवन में अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता नैतिक मूल्यों की आज भी उतनी ही बल्कि पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। उनके विचार, आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App