राउंडग्लास ने 20 लाख पौधे रोपे, इस साल 10 लाख पौधे लगाने का उठाया था बीड़ा

By: Nov 1st, 2023 12:05 am

नीलम ठाकुर — मोहाली

राउंडग्लास फाउंडेशन ने अपना नवीनतम माइलस्टोन हासिल कर लिया है। यह था पंजाब में 20 लाख पेड़ लगाना। अपने प्लांट फॉर पंजाब कार्यक्रम के तहत राउंडग्लास फाउंडेशन राज्य में हवाए पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाने के मकसद से 2019 से पेड़ लगा रहा है। फाउंडेशन ने 2023 में 10 लाख पेड़ लगाए और इस प्रकार कुल मिलाकर 20 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। पंजाब के 1,300 गांवों में लगभग 1,200 मिन्नी फारेस्ट और 432 पार्क बनाए गए हैं। इस माइलस्टोन को हासिल करने पर खुशी साझा करते हुएए राउंडग्लास के संस्थापक सनी गुरप्रीत सिंह ने कहा एक अरब पेड़ लगाने का हमारा साहसिक लक्ष्य अब सपने से एक वास्तविकता बन रहा है। मेरे मन में पंजाब के लोगों, राज्य सरकार, पंचायतों और जमीनी स्तर पर समर्पित टीमों के प्रति गहरी कृतज्ञता है, जिन्होंने हमारे साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि वे राउंडग्लास की टीम के अथक प्रयासों के लिए भी उनका धन्यवाद करते हैं। भारत राज्य वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पंजाब राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्र 50,362 वर्ग किमी है, जिसमें से केवल 3.67 फीसदी को वन आवरण माना जाता है।

राउंडग्लास फाउंडेशन ने 930 एकड़ में ज्यादातर पंचायत भूमि पर पेड़ लगाए हैं। राज्य के लिए एक प्रकार से फेफड़े तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में जैव विविधता को बढ़ाया गया है। मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार किया गया है और जल स्तर में सुधार करने में सहायता की गई है। प्लांट फॉर पंजाब कार्यक्रम प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने पर केंद्रित है। देशी किस्मों और पेड़ों की प्रजातियों का रोपण किया गया है। फाउंडेशन के लीडर, विशाल चौवला ने कह जब हमने पिछले साल दिसंबर में 10 लाख पेड़ लगाने का आंकड़ा पार किया था, तो इस उपलब्धि से उत्साहित थे और हमने 2023 में अन्य 10 लाख पेड़ लगाने के नए लक्ष्य तक पहुंचने का बीड़ा उठाया। राउंडग्लास अपनी नर्सरियों में देशी प्रजातियों की 170 से अधिक किस्मों को उगाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App