केंद्र से 633.73 करोड़ राशि जारी होने पर जताई खुशी

By: Dec 16th, 2023 12:11 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— रिकांगपिओ
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि मंजूरी किए जाने का पूर्व वन विकास निगम हिमाचल प्रदेश सूरत नेगी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का किन्नौर भारतीय जनता पार्टी विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्र मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। प्रेस को जारी बयान में श्री नेगी ने कहा की केंद्र नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है, लगातार हिमाचल को अग्रिम भूमिका में रहते हुए हिमाचल प्रदेश की हमेशा से ही मदद की है।

1000 करोड़ मनरेगा के, 100 करोड़ पीएम आवास योजना के, 403 करोड़ 53 लाख राष्ट्रीय आपदा रिस्पॉन्स फंड के लिए, राज्य आपदा रिस्पांस फंड के अंतर्गत 360 करोड़ 80 लाख, राज्य आपदा मिटिगेशन फंड के अंतर्गत 85 करोड़ 60 लाख की राशि केंद्र सरकार द्वारा सीधी हिमाचल प्रदेश को प्रदान की गई है। इसके अलावा 2700 करोड़ के लगभग प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से हिमाचल प्रदेश की सडक़ों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए। केंद्र ने प्रदेश को निरंतर मदद कर हिमाचल के विकास में मदद की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App