पंजाब में ‘स्नेह संवाद यात्रा’ जल्द; अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बोले, भाजपा जगाएगी अलख

By: Dec 31st, 2023 12:03 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी देश भर में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा निकालेगी। यात्रा सभी लोकसभा क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के दिशानिर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘स्नेह संवाद यात्रा’ का आयोजन पंजाब में भी किया जाएगा। इस बात की जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष थॉमस मसीह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वक्फ बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन चौधरी जाकिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी गुलाम मुस्तफा, भाजपा पंजाब के प्रवक्ता एसएस चन्नी, भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभा, मोहम्हद खुर्शीद अली, बिलाल शाह भी उपस्थित थे। थॉमस मसीह ने पदाधिकरियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पुष्प गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के कार्यक्रम की रूपरेखा के अधीन देश को छे क्लस्टर्स में बाँटा गया है, जिसके तहत आज पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में नार्थ क्लस्टर की बैठक आयोजित की गई जिसमें लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्य आते हैं। इस बैठक में इन राज्यों के प्रभारी, सहप्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App