वार्षिक भविष्यफल: पढ़िए इस वर्ष का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा साल

By: Jan 1st, 2024 12:25 am

हम अब वर्ष 2024 में प्रवेश करने जा रहे हैं। भिन्न-भिन्न राशि वाले लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा, इसका लेखा-जोखा हम लेकर आए हैं। यह लेखा-जोखा प्रसिद्ध ज्योतिषी गुरमीत बेदी ने तैयार किया है …

मेष

जनवरी : जनवरी महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है क्योंकि मेष राशि में ही देवगुरु बृहस्पति गोचर कर रहे हैं और मार्गी होकर अब शुभ फल प्रदान करेंगे। शनि देव की भी मेष राशि वालों पर पूरी मेहरबानी रहेगी। जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा लेकिन प्रेम संबंधों में अधीरता का उतावलापन दिखाने से बचना होगा। अपने विचारों को थोपने की बजाय अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे तो नतीजे उत्साहवर्धक रहेंगे। जो लोग कला, साहित्य, रंगमंच, पत्रकारिता से जुड़े हैं, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी। इन लोगों को इन क्षेत्रों में पुरस्कार भी मिलेंगे और भविष्य के लिए उनकी तरक्की की राह भी खुलती चली जाएगी। विदेश में नौकरी करने के लिए अगर आप अवसर तलाश रहे हैं, तो इस माह यह तलाश पूरी हो सकती है।

फरवरी : यह महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति के आप पर मेहरबान रहने से आपके कई सोचे हुए प्रोजेक्ट इस महीने में सिरे चढऩे लगेंगे, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। जो लोग सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए भी यह समय हम अच्छा कह सकते हैं क्योंकि इस समय सूर्य का गोचर भी आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। हर तरफ से अच्छी खबरें मिलेंगी। बिजनेस में भी अच्छे रिजल्ट आपको मिलेंगे। प्रोमोशन व इंक्रीमेंट का योग भी बनेगा। फाइनेंस की दृष्टि से भी समय बढिय़ा रहेगा और आप अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस महीने आप ऐसा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढिय़ा है। परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विरोधी परास्त होंगे और आपके आगे बढऩे के रास्ते बनते चले जाएंगे।

मार्च : देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। समाज में आपका यश और मान बढ़ेगा। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके संपर्क का दायरा और बढ़ा देगी। नया वाहन खरीदने के शानदार योग भी बन रहे हैं। जो लोग संतान की चाह रखते हैं, उनके लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। उनके मनोरथ की पूर्ति होगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग उससे भी बेहतर पैकेज पर किसी और कंपनी में स्विच कर सकते हैं। प्रोफेशन से संबंधित आपकी यात्राएं भी होंगी और आपको काफी अनुभव और लाभ देकर जाएंगी। इस दौरान आपको परिवार और रिश्तेदारी में थोड़ा वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा रिश्तों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

अप्रैल : ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। शनि और देवगुरु बृहस्पति की पूरी कृपा मेष राशि वालों पर बनी रहेगी। इस महीने सूर्य का गोचर भी आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। प्रोमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को शुभ फल मिलेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना संजोए हुए हैं, वे थोड़े प्रयास करें तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। आमदनी में भी वृद्धि होगी और अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। जो लोग नए बिजनेस में किस्मत आजमाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। नौकरी में नए दायित्व भी मिल सकते हैं और पुरस्कार भी। बुजुर्गों की भावनाओं का भी सम्मान करें।
मई: मेष राशि के जो सरकारी जॉब में हैं, उनके प्रोमोशन के भी पूरे चांस बन रहे हैं। भाग्य भी पूरा साथ देगा। संतान की कोई उपलब्धि भी आपको रोमांचित कर सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह माह बढिय़ा रहने वाला है। आशा के अनुकूल नतीजे हासिल होंगे। रिश्तेदारी में चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म होने से आपको काफी राहत मिलेगी। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है जिससे आपको रोमांचित होने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके नए संपर्क सूत्र भी बनेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दे रखा है, तो उस पैसे को वापस पाने की उम्मीद भी परवान चढ़ेगी।

जून :  नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रोमोशन के दरवाजे खुल सकते हैं। मनपसंद स्टेशन पर तबादला होने के भी योग बन रहे हैं। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है या फिर कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो इस महीने उसका हल निकल सकता है। इससे आपको काफी राहत मिलने वाली है। मंगल के गोचर से कई बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। सूर्य का गोचर भी करियर की दृष्टि से बहुत बढिय़ा रहेगा। करियर में आप नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है।

जुलाई : बिजनेस के लिहाज से सितारे बुलंद रहेंगे। इनकम के एक से अधिक सोर्स भी बन सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नया घर भी खरीद सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी यह समय बिजनेस में लाभ का है और बिजनेस में विस्तार भी कर सकते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में तालमेल बैठाने की जरूरत रहेगी। कार्यस्थल पर भी समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सोच समझकर फैसले लेने होंगे। सेहत पक्ष का भी आपको ध्यान रखना होगा, खासकर जीवनसाथी की सेहत का। जो विद्यार्थी कंपीटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पूरा फोकस रखकर, पूरी मेहनत से तैयारी करनी होगी, तभी वे अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं। कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा।

अगस्त : इस महीने आप थोड़ा तनाव से गुजर सकते हैं इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कार्य स्थल पर उलझन भी बढ़ेगी और थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। थोड़ा इनकम में कमी आ सकती है जिससे आप चिंतित हो सकते हैं। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपको संयम से काम लेना होगा। जीवन साथी के साथ आउटिंग पर जाने का मूड भी बनेगा और जाएंगे भी। इस महीने आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहना होगा और जल्दबाजी में फैसले लेने से भी बचना होगा अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस महीने आप कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट न ही करें, तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।

सितंबर : आपके दशम भाव के स्वामी शनि देव के एकादश भाव में बने रहने से करियर में अच्छी प्रगति के योग बनेंगे। प्रोमोशन के लिहाज से यह महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है, परंतु पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। उतावलापन से भी बचना होगा। विपरीत परिस्थिति आने पर संयम से काम लेना होगा। इस महीने का दूसरा पूर्वार्ध आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आप की सोची हुई योजनाएं पूरी होने लगेंगी, जिससे आपका कान्फिडेंस लेवल बढ़ेगा।

अक्तूबर : अगर घर में विवाह योग्य संतान है, तो अच्छी खबर मिलेगी। अगर आपकी रकम कहीं ब्लॉक हो चुकी है या किसी को उधार दिया हुआ है तो आप रकम वापस पाने की उम्मीद कर सकते हैं। शुक्र के गोचर से नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। यानी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस महीने शनि देव भी आपके करियर को आगे बढ़ाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए तो समय खासतौर पर बहुत बढिय़ा रहेगा। प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। कार्य स्थल पर आपका प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो इस महीने मिलने के आसार बन रहे हैं। बिजनेस में उन्नति और विस्तार का पूरा योग बना हुआ है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

नवंबर : यह महीना भी करियर की दृष्टि से आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा कहा जा सकता है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में शांति व सहयोग का माहौल रहेगा। सूर्य का गोचर सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी आपके भाग्य को आगे बढ़ाएगी। विदेश जाने की मनोकामना पूरी हो जाएगी। राशि के स्वामी मंगल आपके प्रभाव में भी वृद्धि करेंगे। आपकी संतान अपने करियर के बारे में स्वतंत्र रूप से कोई निर्णय ले सकती है जिसका आपको सम्मान करना होगा।

दिसंबर : आप जीवन में भौतिक सुखों को हासिल करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। जिस वाहन को आप खरीदने के लिए लंबे समय से इच्छा पाले हुए हैं, उसे आप बैंक से कर्ज लेकर पूरी कर सकते हैं । बुजुर्गों की भावनाओं की अनदेखी न करें और उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं और साझेदारी के लिए अच्छा पार्टनर ढूंढने में कामयाब रहेंगे।

वृष

जनवरी : वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे आप शुभ कार्यों पर खर्च करेंगे। राहु के एकादश भाव में होने से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका रुतबा भी बढ़ेगा। बुध और शुक्र के सप्तम भाव में,बृहस्पति के द्वादश भाव में, शनि के दशम भाव में और राहु के एकादश भाव में होने से बिजनेस का विस्तार भी होगा और प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। कामकाज के क्षेत्र में नाम भी मिलेगा और प्रतिष्ठा भी। यानी नेम और फेम दोनों मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका यह गिला भी खत्म हो जाएगा कि मेहनत तो डटकर करते हैं, लेकिन भाग्य साथ नहीं देता। आप इस महीने इन्वेस्टमेंट भी करेंगे और करियर को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं भी बनाएंगे। जो लोग आईटी क्षेत्र, मैनेजमेंट या हॉस्पिटेलिटी से जुड़े हैं, उनके करियर को नए पंख लगेंगे।

फरवरी : इस महीने वृषभ राशि वालों को खुशखबरी मिलेगी। बदलाव के मौके भी मिलेंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा का विरोधी भी लोहा मानेंगे। पदोन्नति व वेतन वृद्धि की सौगात भी मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय के लिए प्रयासरत लोगों के लिए नए अवसर का संयोग बनेगा। पिता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। परिश्रम में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने से सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। कार्यस्थल में उत्साह का वातावरण बनेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें वांछित सफलता मिलने के पूरे आसार दिख रहे हैं। नई जॉब के ऑफर भी मिलेंगे। दांपत्य जीवन भी आपका बढिय़ा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी साकार होगा।

मार्च : वृषभ राशि के जो युवा साथी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हुए हैं , वह इस महीने अपने साथी को प्रपोज करने का साहस भी जुटाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। मंगल ग्रह आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार से लेकर प्यार तक आपको कई पॉजिटिव नतीजे देखने को मिलेंगे। शादीशुदा जोड़ों को संतान संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा की छाप छोडऩे में भी कामयाब रहेंगे और आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। समाज में यश मान मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फिर भी आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

अप्रैल : इस माह प्रोमोशन का योग भी बनेगा और आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। इस महीने आप अपने बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सेहत पक्ष का थोड़ा ध्यान रखना होगा। खासकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना बिलकुल भी ठीक नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। थोड़ी तकरार हो सकती है और फिर मनुहार भी हो सकती है। यानी गिले शिकवे भी दूर हो जाएंगे। नए वाहन या जमीन की खरीददारी कर सकते हैं। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मई : निवेश करने के लिए भी अभी समय अनुकूल नहीं है। कोई महत्त्वपूर्ण कार्य बनते-बनते रुक जाएगा, जिससे आप थोड़ा परेशान महसूस करेंगे। मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है। जो नौकरी पेशा लोग हैं, वे संभल कर कार्य करें। कार्यस्थल पर अनचाहा विवाद हो सकता है। इस महीने आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने दिल की बात हर किसी से सांझा न करें। नौकरी में बदलाव से भी इस महीने आप थोड़ा परहेज करें। इस माह आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए यह महीना बहुत बढिय़ा रहने वाला है। नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। साहित्य, कला व खेल जगत से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

जून : इस महीने आपको विशेष रूप से अपनी हैल्थ पर फोकस रखना होगा। खासकर त्वचा संबंधी रोग से खुद को बचा कर रखना होगा। बाकी कोई दिक्कत नहीं आएगी। उपचार से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है । विदेश भ्रमण के योग भी बन रहे हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अगर रिश्तेदारी में कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में आप महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संतान पक्ष भी अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। देव गुरु बृहस्पति आपके प्रभाव में वृद्धि करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

जुलाई : भाग्य इस महीने आपका साथ देगा। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। मकान खरीदने का योग भी बन रहा है और वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है। आपका कान्फिडेंस लेवल भी बढ़ा रहेगा। संतान की तरफ से भी आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का उत्साह भी आपके भीतर रहेगा। वाणी की मधुरता बिगड़े काम बनाएगी। कई उलझने खत्म होंगी और तरक्की होगी। महालक्ष्मी संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी। कर्ज कम होने से आपको राहत भी मिलेगी और धन अर्जन के नए साधन भी बनेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय के निवेश से विशेष लाभ होगा, ऐसा करने से पहले अपने जीवनसाथी व पिताजी को विश्वास में जरूर ले लें।

अगस्त : करियर में कोई जोखिम उठाने से आपको बचना होगा। वाद विवाद से भी दूर रहना होगा। थोड़ा आपको भाग्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नया वाहन या नया मकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक लें। अगर घर से दूर रहते हैं तो खान-पान में विशेष एहतियात बरतें। लापरवाही से पेट में विकार हो सकता है। अगर आप थायराइड जा शुगर जैसे रोगों से ग्रस्त हैं तो लापरवाही बरतना आपके हित में नहीं होगा। वाहन ध्यान से चलाएं, थोड़ा चोट लगने का डर है। विदेश भ्रमण के योग भी बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। अध्यात्म की तरफ भी रुचि बढ़ सकती है।

सितंबर : जो लोग रिलेशन में हैं और गलतफहमी का शिकार हो गए हैं, उनकी गलतफहमी भी दूर होगी और रिलेशन शादी में बदल सकता है। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग बिजनेस में है, उनके लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। नुकसान का कोई योग नहींं है इसलिए चिंता की भी कोई बात नहीं है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवन की भौतिक सुविधाओं व सौंदर्य प्रसाधनों पर भी आप खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह बढिय़ा रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी साकार हो सकता है। अगर आप प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी आप स्विच कर सकते हैं । जीवनसाथी और परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर साझेदारी से काम कर रहे हैं तो जोखिम के मामलों में सावधानी रखनी होगी।

अक्तूबर : इस माह आपको कर्म क्षेत्र में काफी अच्छी सफलता मिलेगी। जिस प्रोजेक्ट को आप हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में आपको कोई अड़चन नहीं आएगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। अतीत में किए गए निवेश का आपको इस महीने लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा और अपने प्रोफेशन में भी लाभ होगा। करीबियों के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। माता के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति रहेगी। विदेश जाने के लिए कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर मिल सकती है। राहु का गोचर भी आपको फायदा देगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते रहेंगे।

नवंबर : बिजनेस के लिए यह समय सामान्य है। नौकरी पेशा संभल कर कार्य करें। राजनीति से जुड़े लोग सावधानी बरतें। लेकिन जो लोग आयात निर्यात के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा। आपका धन भौतिक सुखों पर भी खर्च होगा। घर में सुख सुविधाओं में भी आप बढ़ोतरी कर सकते हैं। कार्य स्थल पर बॉस के साथ पैदा हुई गलतफहमी भी दूर हो जाएगी। धार्मिक क्रियाकलाप पर भी आप खर्च करेंगे। इस महीने वृषभ राशि वालों को थोड़ा अपना सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी तरह के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं, लेकिन उपचार के बाद आप स्वास्थ्य लाभ हासिल करेंगे। लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

दिसंबर : साल की शुरुआत की तरह साल का यह अंतिम महीना भी वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। संबंध मधुर होंगे। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आपके विचारों का सम्मान होगा। किसी लंबित प्रोजेक्ट को पूरा करने में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की भरपूर मदद भी मिलेगी और सहयोग भी मिलेगा। आपकी मेहनत आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगी। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से आप के प्रभाव में वृद्धि होगी।

मिथुन

जनवरी : वर्ष की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाली है और ग्रहों की स्थिति कई अटके हुए काम बनाने वाली है। इस महीने सूर्य मंगल के साथ भोमादित्य योग का निर्माण करके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। लिहाजा दांपत्य जीवन बढिय़ा रहेगा और पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी। बुध व शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग आपके छठे भाव में होने से शत्रुओं पर आप विजय हासिल करेंगे। बृहस्पति आपके एकादश भाव में विराजमान रहकर आपकी आय में बढ़ोतरी करेंगे और शनि भाग्य स्थान में अपनी ही स्वराशि में मौजूद रहकर आपके प्रभाव को बढ़ाएंगे। आफिस में आपकी कड़ी मेहनत के चलते पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी मामलों में तेजी दिखेगी। ट्रांसपोर्ट से संबंधित बिजनेस करने वाले अधिक मुनाफा कमा पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। इस माह आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

फरवरी : करियर में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। सभी प्रकार की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में आप पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेंगे। इस माह आपको मेहनत का फल मिलेगा। आपकी परेशानियां कम होंगी और नौकरी के अच्छे अवसर बनते जाएंगे। माह के मध्य में धन लाभ के संकेत हैं। सरकारी नौकरी की इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। बिजनेस का विस्तार करने के लिए भी समय आपकी फेवर में रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मकान, भूमि या फिर वाहन खरीदने के लिए समय उत्तम है।

मार्च : इस माह जहां एक ओर सुख में वृद्धि होगी,तो वहीं दूसरी ओर ग्रहों की स्थिति आलस्य बढ़ा सकती है। लोन लेने के इच्छुक लोगों को माह के शुरुआत में ही सफलता हाथ लगने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें क्योंकि राहु की वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें। कार्यस्थल पर अगर कोई विवाद चल रहा है, तो माह के शुरुआती दिनों में धैर्य रखना चाहिए। यह माह आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। जो युवा विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। सेहत में कमजोरी, पैरों में दर्द आदि समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना चाहिए।

अप्रैल : लंबे समय से अटके हुए कई काम बनने लगेंगे। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कालेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। परिजनों से संबंध काफी मधुर बनेंगे और आप एक अलग तरह का भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। यह माह आपको भावनात्मक तौर पर बहुत कुछ नए अनुभव देगा और जीवन के कई पहलुओं से अवगत कराएगा। कमाई के कई शानदार मौके मिलेंगे, जिन्हें भुनाने की आवश्यकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए एक अच्छा माह साबित होने की संभावना है। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और अगर आप प्राइवेट सेक्टर में है, तो किसी बड़ी कंपनी से ऑफर लेटर आपको मिल सकता है।

मई : इस माह आपको धन से संबंधित कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हंै, जिन्हें हर हाल में भुनाना आपके लिए सही साबित होगा। देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से ही इसके लिए आवेदन किया हुआ है। माह का मध्य इसके लिए सबसे उत्तम होगा इसीलिए अपनी ओर से कोशिशें कम न होने दें और हर संभव प्रयास करें। इस माह आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कोई ऐसी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जो इस माह आपको बार-बार परेशान करेगी। राहु और केतु का गोचर उदर संबधी परेशानी दे सकता है अत: नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें साथ में योग, व्यायाम और ध्यान भी करते रहें। हर गुरुवार को गाय को हरा चारा, गुड़, चना आदि खिलाते रहें। किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।

जून : देव गुरु बृहस्पति की पराक्रम स्थान पर दृष्टि से आपके प्रभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चे जीवन में तरक्की करेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन की आमदनी होती रहेगी। केतु के आपके चतुर्थ भाव में रहने से आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहेगी। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढऩा चाहिए। आपके करियर में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ व वेतन में वृद्धि की भी संभावना है।

जुलाई : यह महीना हर लिहाज से बेहतर रहने वाला है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और जो लोग विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के पूरे योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। आसपास का वातावरण आपका मनोबल बढ़ाएगा। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कालेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेमी युगल के बीच टकराव की स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती हैं। इसलिए संयम से काम लेना होगा। गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू जैसी पीली वस्तुओं का दान करें। बृहस्पति की कृपा आप पर बरसती रहेगी।

अगस्त : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस माह आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है इसलिए आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सक्षम रहेंगे। यात्राओं को इस समय टाल देना बेहतर होगा। कर्जों से मुक्ति प्राप्त होगी एवं सेहत में भी सुधार नजर आएंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान गणपति की उपासना आपके लिए बहुत फलदायक रहेगी। गौशाला में हरे चारे का दान करना लाभकारी रहेगा।

सितंबर : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर कारोबार के सिलसिले में दौड़ धूप होगी, तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नए व्यापार को शुरू करने के लिए वरिष्ठों से विचार विमर्श काम आएंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी, चोट लगने की आशंका है। गर्भवती महिलाओं को आहार में नियमितता एवं भरपूर नींद लेनी चाहिए। फुटकर व्यापारियों के लिए माह लाभदायक रहने वाला है, तो वहीं बड़े व्यापारियों को अधिक निवेश करने से बचना चाहिए। हैल्थ को ध्यान में रखते हुए बाहर के भोजन से परहेज करें। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले तालमेल बनाकर चलें, तो वहीं धार्मिक चीजों से संबंधित व्यापार में लाभ की संभावना है।

अक्तूबर : नौकरी और बिजनेस में अनचाहा बदलाव हो सकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में उलझन बढ़ सकती है, इसलिए थोड़ा संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की योजनाएं उजागर हो सकती है। इससे फायदा नहीं मिल पाएगा। राज की बातें भी उजागर हो सकती हंै। ग्रहों की स्थिति आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए आपका घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है, दौड़-भाग बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप से बचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस माह की तिमाही में भाग्य आपका भरपूर साथ दे रहा है एवं रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में आप कामयाब रहेंगे।

नवंबर : यह महीना आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के मौके भी मिलेंगे और धन लाभ की स्थितियां भी बनेंगी। इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। आपके लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे जिससे आप काफी रिलेक्स एवं प्रसन्न रहेंगे। गुरु बृहस्पति मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में आप कामयाब रहेंगे। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद, प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो माह के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुन: लौट सकेगा, जिससे दांपत्य जीवन में विस्तार करने का निर्णय ले सकेंगे।

दिसंबर : साल की शुरुआत की तरह वर्ष का अंतिम महीना आपके लिए यादगार साबित होगा, क्योंकि कई मोर्चों पर आपको सफलता मिलने वाली है। अगर नौकरी पेशा हैं तो वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। प्रोमोशन की संभावना भी है। इस माह कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों और वरिष्ठों का सान्निध्य आपको सफलता तक ले जा सकता है। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से भी आप धीरे-धीरे मुक्ति पाने लगेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में हंै, उन्हें कोई ओहदा मिल सकता है।

कर्क

जनवरी : कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आप हर काम में सफलता पाने में सक्षम होंगे। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्यार और रोमांस में वृद्धि होगी। आप इस दौरान अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक जीवन में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे थे, उन्हें इच्छानुसार शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर करवाने की सोच रहे हैं तो इस महीने आपके प्रयास रंग ला सकते हैं। बस आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। किसी संत महापुरुष से मुलाकात भी हो सकती है। आप भविष्य की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके सुखद लगेगा।

फरवरी : हालांकि इस महीने की शुरुआत में शनि की ढैय्या की वजह से आपको थोड़ा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद विवाद से खुद को दूर रखना होगा। परंतु देव गुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि पडऩा आपको कार्य क्षेत्र में सफलता भी दिलाएगा। इस महीने के दूसरे पखवाड़े से आपको शुभ नतीजे भी मिलना शुरू होंगे और आपके कई अटके हुए काम बनने लगेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और घर में सुखद माहौल भी बनेगा। संतान की कोई उपलब्धि आपको रोमांचित कर सकती है। शादीशुदा लाइफ बढिय़ा रहेगी और रोमांस के मौके भी मिलेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए तो यह महीना शानदार रहने वाला है। एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए यह महीना शुभ रहेगा और आप उत्साह से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस माह पदोन्नति मिलने की संभावना है। कंपनी की ओर से अच्छा बोनस आपके मन को प्रसन्न करने वाला होगा। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर मिल सकती है।

मार्च :  यह महीना आपके लिए खास रहने वाला है। इस महीने कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ होने की संभावना है। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिता पाएंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये महीना शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना भी है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के कई स्रोतों से अच्छा लाभ भी मिलेगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा और छोटी मोटी बीमारी को नजरअंदाज करना आपके हित में नहीं रहेगा। इस महीने घर की रिनोवेशन पर भी धनराशि खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ फलदाई साबित होगा।

अप्रैल : विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहने वाला है और जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पाले हैं, उनका सपना हकीकत में बदल सकता है। रंगमंच, मीडिया, कला, साहित्य व संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धियां हासिल होंगी। इस क्षेत्र में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा और समय-समय पर उनका हैल्थ चैकअप करवाते रहिए। निवेश से इस दौरान आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में लाभ मिलेगा। नए अवसरों की तलाश कर रहे जातकों को अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कर्ज लेने के लिए उत्तम समय है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग अच्छे पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मई : यह महीना कई तरह के बदलाव लेकर आ रहा है। नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं। कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। युवा वर्ग को अधूरे कोर्स या फिर पढ़ाई को पूरा करने पर फोकस बनाना होगा। घर के इंटीरियर को चेंज करने के लिए माह उत्तम रहेगा। इस माह परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इस माह ग्रहों की स्थितियां अच्छे अवसर प्रदान करने वाली है, जिसे पूर्ण करने के लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। वैवाहिक जातकों को सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। कुछ जातक नौकरी छोडक़र बिजनेस करने की सोच सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की ओर आप प्रयास करेंगे। यात्रा से धन लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप धन का संचय कर पाने में सक्षम रहेंगे।

जून :  इस महीने देव गुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से भविष्य में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। साझेदारी के काम में सावधान रहने की जरूरत होगी। धन में वृद्धि होगी। छोटे-छोटे निवेशों से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न ही करें तो बेहतर होगा। इस माह पारिवारिक कार्यों से यात्राओं के योग बन रहे हैं। कर्ज मुक्ति की संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। भाई-बंधुओं के साथ बेहतर वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूमि, भवन खरीदना चाहते हैं तो यह काम इस माह हो जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।

जुलाई : आईटी सेक्टर वाले मुनाफे में रहेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से ये महीना अच्छा साबित होगा। यह महीना मानसिक और शारीरिक रूप से शांति प्रदान करने वाला रहेगा। रुके हुए सारे कार्यों को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव जरूर आएगा लेकिन यह लाभ के लिए ही होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए भी समय उत्तम है। सोचे हुए सभी काम इस माह में पूरे होने की संभावना बन रही है। आर्थिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नए कार्यों से धन अर्जित करेंगे। पुराने कार्यों में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माह में मनमुटाव दूर होगा। बुजुर्गों से चल रही दूरी भी इस माह दूर होगी और एक बार फिर से पूरा परिवार एक साथ अच्छा वक्त बिताएगा। यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

अगस्त : आर्थिक मामले बेहतर तरीके से हल होंगे। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ की संभावना है। नए स्टार्टअप में हाथ आजमाएं, निश्चित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहने के बावजूद कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। इस माह नेत्र रोग आने की आशंका है। आंखों में चोट भी लग सकती है। जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। इस माह यात्राएं भी होंगी, लेकिन आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहना होगा। खर्च में कमी आएगी। आर्थिक योजनाओं पर लगा अंकुश हटने वाला है। नौकरी में बदलाव संभव है। प्रोमोशन के साथ स्थानांतरण होने के चांस भी हैं। युवाओं को एक से अधिक कार्यों के ऑफर आएंगे। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय साथ देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सितंबर : यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या थोड़ा मानसिक परेशानी दे सकती है। इस महीने आप को वाद विवाद से थोड़ा दूर रहना होगा और स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। घर में अगर कोई बुजुर्ग बीमार है तो उनकी खास केयर की जरूरत पड़ सकती है। इस महीने थोड़ा आर्थिक दबाव आप महसूस कर सकते हैं और आपकी सेविंग में भी कमी हो सकती है जिससे आपको थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। बाहरी खान-पान से बचें। गले और फेफड़े संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इस महीने पुराने घर की रेनोवेशन पर पैसे खर्च कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस माह प्रत्येक सोमवार को शिवजी को मावे की मिठाई का भोग लगाएं।

अक्तूबर : यह महीना आपके लिए करियर के लिहाज से उत्तम रहेगा। आपके नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। महीने के आखिर में लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। पिछले कुछ सालों से जो काम लंबित चल रहे थे, उनके पूरे होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के विस्तार के लिए कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे। यह महीना अच्छे अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। लव लाइफ का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

नवंबर : कर्ज मुक्ति की संभावना है। इस माह बिगड़े हुए सारे काम बन जाएंगे। युवाओं को अच्छे जॉब ऑफर आएंगे। भाई-बंधुओं के साथ निकटता बढ़ेगी। इस माह वाहन खरीदने के योग बनेंगे। युवक-युवतियों को प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बनेंगे। निजी रिश्तों में पुरानी कड़वाहट भुलाकर नए सिरे से आगे बढऩे का वक्त है। व्यापारी वर्ग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे और उनमें सफल भी होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टी बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवादों का निपटारा होगा। जरूरतों पर खर्च होगा लेकिन आय भी उसी मात्रा में होने से लाभ की स्थिति बनेगी। इस माह साझेदारी में व्यापार करने वालों को फायदा भी होगा। बेरोजगार जातकों को इस दौरान नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा संभलकर रहें। हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करें।

दिसंबर : दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। जो जातक शादी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। लेकिन घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई विवाद चला आ रहा है तो इस महीने उस विवाद का निपटारा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है। खर्च में कमी आएगी।

सिंह

जनवरी : नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग इंपोर्ट व एक्सपोर्ट का काम करते हैं, उन्हें काफी लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए और मार्केट में पैसा लगाने के लिए यह समय शुभ रहेगा। व्यापार के नजरिए से भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को डटकर मेहनत करनी होगी। कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो आपको अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और अपनी काबिलीयत पर भरोसा रखना होगा। सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा।

फरवरी : दोस्तों और भाइयों के सहयोग से कोई ऐसा काम भी बन जाएगा, जो आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण था और जिसके लिए आप काफी समय से फिक्रमंद थे। यह महीना कई बिगड़े हुए कामों को बनाएगा। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएं प्रदान करेंगे। व्यापार के लिए भी अच्छा समय रहेगा। करियर में प्रगति होगी। मंगल आपके भाग्य में वृद्धि के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी आपको प्रगति प्रदान करेंगे। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आपको पूरा ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। दवाइयों पर खर्च हो सकता है।

मार्च : सामाजिक कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। सूर्य का गोचर आपके करियर को नई उड़ान देगा। आपके सोचे हुए कई काम पूरे होते जाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी भरपूर मौका मिलेगा। जो लोग मीडिया, लेखन व एंटरटेनमेंट लाइन में हैं, उनकी इस माह चांदी रहेगी और किस्मत उन पर मेहरबान रहेगी। वेतन वृद्धि के योग भी बनेंगे। नया वाहन खरीदने के भी भरपूर योग बने हुए हैं।

अप्रैल : घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्र आदि उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सूर्य का गोचर आपको नई एनर्जी और नया आत्मविश्वास प्रदान करेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आएगा। थोड़ा मेडिटेशन की तरफ आपको ध्यान देना होगा। किसी को कटु वचन कहने से थोड़ा परहेज करना होगा अन्यथा करीबी लोगों के साथ रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। इस महीने वाहन या फ्लैट खरीदने के भी भरपूर योग बन रहे हैं।

मई : इस महीने देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है। आपके कई अधूरे पड़े कार्य अब पूरे होने लगेंगे। कार्यस्थल पर कोई नई रिलेशनशिप भी शुरू हो सकती है, जो आपको रोमांचित करेगी। नए दोस्त भी बनेंगे और नए स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। अगर अपने मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं, तो वह इच्छा पूरी हो जाएगी। प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। विदेश में पढऩे के इच्छुक विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। जीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी का साथ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना थोड़ा नरम-गर्म रहेगा।

जून : आपको अपने संपर्क सूत्रों का भी भरपूर फायदा होगा। करियर के क्षेत्र में आप चुनौतियों को हंसते-हंसते स्वीकार करेंगे और कामयाबी की नई इबारत लिखेंगे। बिजनेस और नौकरी पक्ष के लिए समय आपके अनुकूल ही रहेगा, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बृहस्पति का गोचर आपको अच्छे परिणाम देने वाला है। इस महीने आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। कारोबार में किसी का साथ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है, लेकिन संतान के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। सहकर्मियों का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिसे निभाने से आपका रुतबा और बढ़ेगा।

जुलाई : इस महीने आपको बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म की तरफ भी आपका रुझान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आप कार्यक्रम बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा और बिजनेस लाइन के लोगों के लिए यह महीना बेहतरीन रहने वाला है। इस महीने नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आप के आला अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपकी उनके साथ अच्छी गुडविल बनेगी।

अगस्त : घर में मेहमानों का भी आना जाना लगा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई महत्त्वपूर्ण दायित्व भी मिल सकता है, जिससे आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी और वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। कई स्रोतों से आपको आमदनी होगी। बिजनेस में नई पार्टनरशिप भी शुरू हो सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे और आप इस महीने रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। प्रोमोशन के योग भी हैं। इस महीने आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। कोर्ट में अगर कोई मामला चल रहा है, तो नतीजे आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। परिवार में नई खुशियां दस्तक देंगी। लेकिन पिताजी की सेहत का खास तौर पर आपको ख्याल रखना होगा।

सितंबर : विद्यार्थियों की विदेश जाकर किसी प्रतिष्ठित संस्थान में पढऩे की इच्छा भी पूरी हो सकती है। विदेश से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी, जो आपको रोमांचित करेगी। आपके जीवन साथी को कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। नवविवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति बारे खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य की तरफ से थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको पेट संबंधी कोई प्रॉब्लम हो सकती है। इसके अलावा कार्यस्थल पर किसी से विवाद भी हो सकता है। धन लाभ के लिए आपको अधिक से अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। अचानक किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर नोकझोंक भी हो सकती है। घर से दूर किसी स्थान पर ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं।

अक्तूबर : इस महीने परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे और विवाह योग्य संतान को उपयुक्त वर मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में आप बढ़ चढक़र भाग लेंगे। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ और परख बढ़ेगी। लेकिन आपको किसी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अपना दिमाग और आंखें खुली रखनी होगी। किसी रिश्तेदार को लेकर थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं, क्योंकि वह आपसे कोई ऐसी मांग कर सकता है, जिसे पूरा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। आप इस महीने मुख्य रूप से अपने काम पर फोकस करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप आपको अफसरों की शाबाशी भी मिलेगी। गाय की पीठ पर तीन बार हाथ फेर कर उसे हरा चारा या हरी सब्जियां खिलाएं। आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।

नवंबर : कार्यक्षेत्र में आप अपने व्यक्तित्व के साथ-साथ बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोडऩे में भी कामयाब रहेंगे। लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। डायबिटीज पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और दवा पर भी खर्च होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। इस महीने सूर्य का गोचर आपके पराक्रम और प्रभाव को बढ़ाएगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और कहीं ब्लॉक हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। कोई ऐसा काम भी बन सकता है जिसके प्रति आपने पूरी तरह उम्मीद छोड़ दी थी। इस महीने आप अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कामयाब रहेंगे।

दिसंबर : साल का यह अंतिम महीना सिंह राशि वालों के लिए यादगार रहने वाला है और साल के अंत में आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो जाएगी, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आपको करियर के क्षेत्र में भी सफलताएं मिलेंगी । विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थी अगर प्रयास करेंगे, तो उन्हें सफलता मिलेगी। इस महीने आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है, जिसके साथ आप लंबी पारी खेलने की पूरी प्लानिंग तैयार करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या

जनवरी : नया साल आपके लिए काफी राहत और खुशियां लेकर आ रहा है। आपके कान्फिडेंस लेवल और मनोबल में वृद्धि होगी। आय के नए साधन भी बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने लगेगा। कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा और प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आप अपनी पसंदीदा जगह पर तबादला करवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। शनि देव के आशीर्वाद से दरबार पक्ष मजबूत होगा और आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा पार्टनर मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। अगर इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए माकूल रहने वाला है । स्वास्थ्य बढिय़ा रहेगा। बच्चों की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

फरवरी : यह महीना कन्या राशि वालों के लिए बहुत बढिय़ा रहने वाला है। कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी और संतान की कोई उपलब्धि आपको रोमांचित भी करेगी। निवेश के लिए भी यह समय ठीक है। बिजनेस करने वालों को अपने बिजनेस के विस्तार का मौका मिलेगा और अच्छा ग्रोथ भी होगा। विदेश जाने की हसरत पूरी होगी। जो लोग जॉब में हैं, उन्हें नई जगह पर काम करने का मौका मिलेगा यानी ट्रांसफर भी हो सकती है। युवाओं को आगे बढऩे के कई अवसर मिलेंगे। सोशल मीडिया पर कोई पहचान भावनात्मक रिलेशन में बदल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना खास तौर पर शुभ है। जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह महीना काफी अनुकूल साबित होगा। स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है और दवाइयों पर आपको खर्च करना पड़ सकता है।

मार्च : यह महीना आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है। संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं, उन्हें आगे  बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, उनके लिए किसी अच्छी कंपनी में बेहतर पैकेज मिलने की भी पूरी संभावना है। जो पैसा काफी समय से आपका कहीं रुका हुआ है या फंसा हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। करियर व्यापार के चलते देश-विदेश की यात्राओं के योग भी हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। जो लोग तकनीकी क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। गाय की पीठ पर तीन बार हाथ फिर कर उसे हरा चारा या हरी सब्जियां खिलाएं, आपके लिए शुभ रहेगा।

अप्रैल : यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों के साथ बहस बाजी से बचना होगा और अफसरों की गुडविल हासिल करनी होगी। शॉर्टकट से पैसा कमाने की आपकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा विवाद से बचना होगा। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धि कौशल बढ़ेगा और लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को सुनहरी मौके मिलेंगे।

मई : जो लोग प्राइवेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय हम बढिय़ा कह सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य सुखकारी योग बना रहा है। कई अधूरे प्रोजेक्ट आपके पूरे हो जाएंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा अन्यथा किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आप आ सकते हैं। इस महीने देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहने वाला है। वैसे सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कोई नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं और नई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। करियर पक्ष भी बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। विद्यार्थियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पढ़ाई के साथ ही कार्य करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका पढ़ाई का खर्च भी निकलता रहेगा।

जून : स्वास्थ्य के मामले में काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आंनद लेंगे। इस महीने जो लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाना चाहते हैं, वह थोड़ा सा और इंतजार कर लें। वैसे आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना काफी अनुकूल है और धन की आवक लगातार बनी रहेगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और घर में शहनाई बजेगी। कोई ऐसा कार्य भी बन सकता है, जिसके प्रति आप निराश हो गए थे। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर भी आएंगे। अधिक मसालेदार और वसायुक्त भोजन से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गूढ़ विधाओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए अपने घर से बाहर जा सकते हैं या पढ़ाई में अधिक पैसे की जरूरत पड़ सकती है।

जुलाई : इस महीने स्वास्थ्य व करियर के क्षेत्र में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, लेकिन निवेश के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है और आप नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को इस समय के दौरान थोड़ा धैर्य के साथ काम करना होगा। कार्यालय में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहना भी आपके हित में रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी इस महीने आप बढ़ चढक़र भाग लेंगे। विदेश यात्रा का योग भी है। धन की आमद बढिय़ा रहेगी लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय पूरी एहतियात रखें।

अगस्त : इस महीने जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए समय बढिय़ा रहेगा। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। घर में बुजुर्गों की सेहत नरम-गर्म रहेगी। पारिवारिक कार्य में आप की पूछ परख बढ़ेगी। जो लोग कार्यक्षेत्र में हैं यानी जॉब करते हैं, उनके लिए समय शानदार रहने वाला है। अफसर आप पर मेहरबान रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी धाक बनेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत शानदार रहने वाला है। आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्य करने की रफ्तार बढ़ेगी। ग्रहों की चाल आपके अनुकूल होने से इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग भी बनेंगे, जिससे आपको धन लाभ भी होगा।

सितंबर : कन्या राशि वालों के लिए सितंबर महीना बहुत अच्छे नतीजे देने वाला है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो इसमें आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा पहुंचेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने का सपना पूरा हो सकता है। समाज में आपका यश और मान बढ़ेगा। लग्न के स्वामी बुध का पराक्रम स्थान को देखना आपके पराक्रम को बढ़ाएगा और इनकम के नए स्रोत भी बनाएगा।

अक्तूबर : मकान, दुकान या प्रॉपर्टी को लेकर खर्च करना पड़ सकता है। इस महीने आपको कई आर्थिक लाभ मिलने वाले हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विवाह योग्य संतान के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। संतान को उचित शिक्षा दिलवाने के लिए आप इस महीने कर्ज भी ले सकते हैं । लेकिन शेयर बाजार में आप इस महीने निवेश नहीं करें तो बेहतर रहेगा। इस महीने आप सभी परिस्थितियों का भी पूरी मजबूती के साथ सामना करेंगे। लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास करें और खान-पान में विशेष सावधानी रखें। वाहन सावधानी से चलाना होगा और फिजूलखर्ची पर आपको लगाम लगानी होगी।

नवंबर : इस महीने आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की भी संभावना बन रही है। घूमन-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। संतान को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। बिजनेस के लिए भी समय शानदार रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके अतीत में किए गए अच्छे कार्यों को समाज में मान्यता मिलेगी। आपको कोई पुरस्कार भी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

दिसंबर : आपके प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और आपको जीवन जीने के अच्छे तरीके सीखने का मौका मिलेगा। परिवार की महिलाओं के बीच थोड़ा अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है लेकिन महीने के अंत तक यह खटास खत्म हो जाएगी। कला, संगीत, साहित्य, लेखन व खेल जगत से जुड़े जातकों को उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार व कार्यक्षेत्र दोनों में आपको कई नए मौके मिलने वाले हैं, जिनका आपको भरपूर फायदा उठाना होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाहन या नया फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

तुला

जनवरी : तुला राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत बहुत ही शानदार रहने वाली है और कई अच्छी खबरें मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विदेश से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य या उत्सव का आयोजन हो सकता है। निवास स्थान में भी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। थोड़ा संघर्ष करने के बाद करियर के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने परिश्रम का भरपूर फल मिलने वाला है। लंबे समय से जिन योजनाओं की कल्पना आप कर रहे थे, उनको आप अब धरातल पर उतार सकते हैं यानी कल्पनाओं को आप मूर्त रूप प्रदान करने में अपने प्रयास शुरू कर देंगे।

फरवरी : फरवरी महीना भी तुला राशि वालों के लिए बहुत बढिय़ा रहने वाला है। इस महीने के उत्तरार्ध में आपके कई अटके हुए काम बनने लगेंगे और महीने के अंतिम सप्ताह में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए समय काफी सफलता देने वाला होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी फरवरी महीना कई नए अवसर लेकर आएगा। गुप्त धन या फिर पैतृक संपत्ति के रूप में आपको लाभ मिल सकता है, अगर पारिवारिक सदस्यों के साथ कानूनी विवाद चल रहा है, तो इस विवाद को आप सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आपको स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा। अगर आप डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आपको यह समस्या हल्के से नहीं लेनी होगी और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

मार्च : राहु और शुक्र दोनों मिलकर आपको कोई बहुत बड़ा लाभ देने वाले है। शनि देव भी आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाएंगे। जो  लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हंै, उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। यह महीना एक तरह से करियर के क्षेत्र में नई बुलंदियां देने वाला होगा। इंक्रीमेंट और प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी और मेहनत को सराहा जाएगा। नया घर लेने का मन बन सकता है। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रोफेशन से संबंधित यात्राएं भी होंगी। आईटी सेक्टर और मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय बढिय़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

अप्रैल : व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ भी थोड़ी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको परहेज करना होगा। वैसे जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ज्यादा बढिय़ा नहीं कहा जा सकता। आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा। हरी सब्जियों को अपने खान-पान में प्राथमिकता दें और मसालेदार व अधिक तैलीय भोजन से थोड़ा परहेज रखें। लव लाइफ में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है।

मई : जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी में जुटे हैं, उनको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें और पूरी प्लानिंग के साथ ही निवेश करें। धन का योग बनेगा, लेकिन खर्चे भी आपकी उम्मीद से ज्यादा होंगे। माता जी के स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में प्रेम, ऐश्वर्य और समृद्धि के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी आपके भाग्य को बुलंदी प्रदान करेगा। प्रोमोशन भी हो सकती है। नई कंपनी में अच्छे पैकेज पर भी आप स्विच कर सकते हैं। इस महीने कोई ऐसा कार्य भी बन जाएगा, जिसके प्रति आप निराश हो गए थे और आपने उम्मीद छोड़ दी थी। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपको शुभ फल भी मिलेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ विदेश भ्रमण का मौका भी मिलेगा। इंपोर्ट, एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोग इस महीने अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

जून : अपने भविष्य को लेकर आप इस महीने कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अन्नदान, वस्त्र दान या जरूरतमंदों की मदद करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। आपकी संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कर पाएगी, जिससे परिवार में उल्लास का वातावरण बनेगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि आपके शत्रु भी सक्रिय रहेंगे और समय-समय पर बाधा उत्पन्न करते दिखाई देंगे, लेकिन इसके बावजूद आप उन पर भारी पड़ेंगे। नौकरी या प्रोमोशन या प्रतियोगिता में चयनित होने के योग भी बन रहे हैं। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यदि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी है, तो बजरंग बाण का नियमित पाठ करें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। काफी देर से कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। बिजनेस वालों को कुछ बेहतर प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।

जुलाई : पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। यह नौकरी आपकी पहली नौकरी से बेहतर होने की संभावना है। सूर्य का राशि परिवर्तन करियर में तरक्की देगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ा सजग रहना होगा। अपने बिजनेस में ऐसे कामों को प्राथमिकता देनी होगी, जिसमें सामाजिक सरोकार शामिल हों। घर में कोई उत्सव या समारोह आयोजित होगा, जो काफी यादगार रहेगा। घर में मेहमान भी दस्तक देते रहेंगे, जिससे माहौल खुशगवार रहेगा। इस महीने कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन 5 कन्याओं को खीर खिलाएं, आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

अगस्त : देव गुरु बृहस्पति आपके पराक्रम में वृद्धि करेंगे। जो लोग बिजनेस लाइन में हैं, उनके लिए समय बढिय़ा रहने वाला है। चुनौती पूर्ण कार्यों में भी आपको सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक पक्ष आपका बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका संपर्क किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जिससे आपको वित्तीय फायदा होगा। पुराने घर की मरम्मत या नए घर की साज सज्जा पर भी आप इस महीने खर्च करेंगे। फाइनेंस में वृद्धि का योग बन रहा है। रुका हुआ धन व पैतृक संपत्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए महीना खास तौर पर महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मेहनत का फल भी मिलेगा और आप बुलंदियों को भी छू लेंगे। मनपसंद संस्थान में दाखिला मिलने के भी पूरे चांस है। माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

सितंबर : इस महीने सूर्य का राशि परिवर्तन भी आपके सुखों में वृद्धि करेगा और आपके करियर को और मजबूती देगा। संघर्ष के बाद सफलताओं के योग भी बनेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है, जिसमें मेहमान शिरकत करेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढक़र भाग लेंगे। समाज में यश और मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी महापुरुष का आशीर्वाद भी मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। नया वाहन व फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

अक्तूबर : यह महीना तुला राशि वालों के लिए बढिय़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। सोशल मीडिया पर कोई परिचय घनिष्ठ संबंधों में बदल सकता है। जीवनसाथी अगर नौकरी पेशा है, तो उसकी प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। विदेश से या तो अच्छी खबर मिल सकती है या फिर विदेश जाने के लिए अगर आपने फाइल लगाई है, तो वह फाइल क्लीयर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है । कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा। प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। मनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। इस महीने आप किसी प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं या कोई आर्थिक रिस्क भी ले सकते हैं।

नवंबर : बिजनेस से जुड़े लोगों को नए पार्टनर भी मिल सकते हैं और बिजनेस के विस्तार का मौका भी मिलेगा, क्योंकि व्यावसायिक प्रगति के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। पैतृक संपत्ति मिलने का योग भी है। नया घर लेने का भी मन बन सकता है। प्रॉपर्टी में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह महीना इसके लिए काफी अनुकूल है। किसी पुरानी जमीन से भी लाभ मिल सकता है। आपका संपर्क किसी ऐसे व्यक्ति से भी हो सकता है, जिससे आपको काफी वित्तीय लाभ हो। कई पुरानी समस्याएं सुलझती चली जाएंगी।

दिसंबर : बच्चों की सफलता आपको पुलकित करेगी और बच्चों की पढ़ाई के नतीजे भी आपको गर्व से भरेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाना फायदेमंद रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और धन से संबंधित लेन-देन में सूझ-बूझ से काम लेना होगा। निवेश करने से पहले आपको थोड़ी प्लानिंग करना होगी और उसी प्लानिंग के मुताबिक चलना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक

जनवरी : वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन शनि देव और देवगुरु बृहस्पति इस महीने वृश्चिक राशि वालों के कई अटके हुए काम संवारने वाले हैं। आपके कई सोचे हुए प्रोजेक्ट पूरे होने लगेंगे, जिससे आपका उत्साह अपने चरम पर रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप तेजी से आगे बढ़ेंगे और विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। पारिवारिक जीवन बढिय़ा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। विदेश संबंधी कार्यों के लिए बेहतरीन योग बनेंगे। अगर आपने विदेश जाने के लिए कोई फाइल लगाई है, तो आपके दस्तावेज अप्रूव हो सकते हैं, जिससे आप काफी प्रसन्न चित्त महसूस करेंगे।

फरवरी : घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। आप इस महीने लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। जीवनसाथी अगर नौकरी पेशा है, तो उसे कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। यह महीना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। कई सोचे हुए प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगेंगे। राशि के स्वामी मंगल का प्रभाव आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इससे आपका करियर बड़ी तेजी से आगे बढ़ेगा और आप कार्य क्षेत्र में भी बहुत बढिय़ा प्रदर्शन करेंगे। सूर्य के गोचर से आपके व्यापार को नए पंख लगेंगे और आपका व्यक्तित्व भी चमकेगा। आप अपने भीतर कई सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपका काम तेजी पकड़ेगा और अगर आपकी कहीं फंडिंग रुकी हुई है, तो इस महीने आपको प्राप्त होगी।

मार्च : परिवार में किसी का विवाह अथवा संतान का जन्म होने से खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी आपको जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा। आपकी मेहनत लगन और ईमानदारी को सराहा जाएगा। समाज में यश और मान मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। इस महीने आपके कई ऐसे काम भी बन जाएंगे जिसके प्रति आप निराश हो चुके थे। व्यापार में भी आपको काफी लाभ हो सकता है। धन में वृद्धि होगी। काम और व्यवसाय के क्षेत्र में परिजन आपका सहयोग करेंगे और यही ताकत आपके लिए आगे बढऩे में सहायक साबित होगी। अगर नौकरीपेशा हैं तो ट्रांसफर के योग भी बनेंगे।

अप्रैल : देव गुरु बृहस्पति आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की का योग बनेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। पराक्रम में भी वृद्धि होगी। इस महीने आप नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं या घर बदल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। कार्यक्षेत्र को लेकर आपकी कई यात्राएं भी होंगी जो कामयाब रहेंगी। आप किसी नई कंपनी में भी अच्छे पैकेज पर शिफ्ट कर सकते हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। इस महीने आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में यश और मान भी मिलेगा। विदेश संबंधी योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। आप अपने पारिवारिक जीवन को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। संतान के प्रति अपने दायित्व को निभाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की उपलब्धियों पर आप गर्व महसूस करेंगे।

मई : अगर घर में कोई बुजुर्ग किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपके अधिकारी व अधीनस्थ दोनों आप पर पूरा भरोसा जताएंगे। प्रोमोशन के योग भी हैं। इस महीने आपकी राशि के स्वामी मंगल की स्थिति लाभ का योग बनाएगी। सूर्य का गोचर राजयोग बनाएगा, जो आपके करियर को आगे बढ़ाएगा। व्यापार को भी नई दिशा देगा। बिजनेस में को नया पार्टनर मिलेगा, जिसके साथ मिलकर आपका बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा। इस महीने धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और आप दूसरों के लिए मददगार साबित होंगे। लेखन, पत्रकारिता, कला व संगीत से जुड़े लोगों के लिए ये महीना काफी बढिय़ा रहेगा। हुनर दिखाने के साथ पुरस्कार प्राप्त करने के मौके भी मिलेंगे।

जून : इस महीने रोमांस के मौके मिलेंगे और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा, लेकिन ऐसे रिश्ते में जल्दबाजी दिखाना आपके लिए सही नहीं होगा। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह महीना काफी फायदेमंद साबित होगा। आयात निर्यात के बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी मुनाफा होने की संभावना है। संतान से भी खुशियां मिलेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। इनकम के कोई नए साधन भी विकसित हो सकते हैं। आपको कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद भी है। जो लोग निजी व सरकारी क्षेत्र में जॉब कर रहे हैं, उनके प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी और बेहतर पैकेज पर नई कंपनी में दायित्व संभाल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस महीने बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है।

जुलाई : आमदनी में वृद्धि होगी और आमदनी का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। अगर कहीं धन फंसा हुआ है या आपने कहीं निवेश कर रखा है, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके प्रभाव में भी वृद्धि करेगा और इनकम के नए सोर्स भी बनाएगा। राशि के स्वामी मंगल का लाभ आपके करियर को एक शानदार मुकाम तक ले जाएगा। बिजनेस में भी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में नया पार्टनर मिलेगा जिसके साथ आपकी अच्छी गुडविल रहेगी और आप दोनों का बेहतर समन्वय आपको काफी आर्थिक लाभ भी देगा। किसी नए मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पक्ष सामान्य रहेगा। लेकिन अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।

अगस्त : इस महीने अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। दवाइयों पर पैसा खर्च हो सकता है और घर के किसी सदस्य को अस्पताल में दाखिल करवाने की नौबत भी आ सकती है। सूर्य का गोचर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा बढिय़ा नहीं कहा जा सकता। व्यापार में उतार-चढ़ाव के मौके आएंगे। जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा सचेत रहना होगा। कोई व्यक्ति आपसे विश्वासघात कर सकता है। लेकिन सूर्य का गोचर नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत उम्दा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी और धन लाभ के योग भी हैं। आपके स्पष्ट दृष्टिकोण और रचनात्मक विचारों को सराहा जाएगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी हैं। नया घर खरीदने का मन भी बना सकते हैं। संतान के दृष्टिकोण से भी यह महीना बहुत महत्त्वपूर्ण रहेगा।

सितंबर : यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत उम्दा रहेगा। सूर्य का गोचर आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव को बढ़ाएगा और आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। अगर आपका जीवनसाथी नौकरी करता है, तो नौकरी में लाभ प्राप्त होगा या जीवनसाथी के प्रोमोशन के योग बनेंगे। आपको व्यवसाय से लाभ होता हुआ नजर आएगा और सैलरी भी बढ़ेगी। यानी आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बहुत बेहतरीन साबित होने वाला है। आप बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी धन खर्च करने की पूरी प्लानिंग तैयार करेंगे और विदेश में अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी भेज सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग भी हैं। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल या धार्मिक स्थल पर सपरिवार जाने का कार्यक्रम भी बनाएंगे।

अक्तूबर : किसी शुभ कार्य में धन खर्च करने के योग भी बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय बढिय़ा रहेगा। यदि संतान विदेश पढऩे जाना चाहती है तो अधिक खर्चा होने के बाद ही उसे सफलता मिलेगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी हैं। छोटी-छोटी कई यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। किसी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको पूरी तरह संतुष्ट हो लेना चाहिए अन्यथा बाद में कोई कानूनी पचड़ा पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। कामकाज से संबंधित आर्थिक लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा।

नवंबर : दांपत्य जीवन में भी आपको उतावलापन या एक दूसरे को प्रति कटु शब्द बोलने से परहेज करना होगा अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है, जिससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। स्वास्थ्य पक्ष का भी आपको विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि घुटनों या हृदय से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर के योग भी बनेंगे और प्रोमोशन के चांस भी है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं। कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

दिसंबर : यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कई मुरादें पूरी करने वाला होगा। अधूरे पड़े कार्यों को साकार रूप देने के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा और कामकाज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बढिय़ा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नया वाहन या घर खरीदने की योजना भी आप बनाएंगे।

धनु

जनवरी : धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है। देवगुरु बृहस्पति के सीधी चाल चलने से साल की शुरुआत में ही आपके कई अटके हुए काम बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह महीना बढिय़ा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी पाने के बेहतर अवसर हासिल होंगे। अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो नतीजा आपके पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। यात्राएं छोटी रहेंगी लेकिन लाभकारी रहेंगी। आप अपनी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में भी कामयाब रहेंगे। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा।

फरवरी : फरवरी महीने की शुरुआत बढिय़ा रहेगी और जीवन के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सूर्य का गोचर सुखों में वृद्धि करेगा। आपके पराक्रम में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर कोई प्रोमोशन अटकी हुई है तो प्रमोशन का रास्ता खुल जाएगा। वेतन बढ़ोतरी के योग भी बन रहे हैं। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, वह अच्छे पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी ज्वाइन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी बढिय़ा रहेगा और विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर शानदार रहने वाला है। देव गुरु बृहस्पति की पूरी कृपा विद्यार्थियों पर बनी रहेगी। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य ढीला रह सकता है और कोई इन्फेक्शन या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

मार्च : मंगल का गोचर आपकी इनकम में और सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुखों में भी बढ़ोतरी करेगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। प्रोमोशन व इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। मनचाही जगह पर तबादले के योग भी हैं। कोई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको कार्यक्षेत्र में संभालने को मिलेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आप से ईष्र्या करने वाले लोग भी आपकी कार्यक्षमता और मेहनत का लोहा मानेंगे। लेकिन सेहत पक्ष का ध्यान रखना होगा। किसी इन्फेक्शन की चपेट में भी आप आ सकते हैं।

अप्रैल : आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा फायदे वाला नहीं है। आपको बिजनेस में नई इन्वेस्टमेंट करने से फिलहाल बचना होगा। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। थोड़ा सेहत प्रभावित हो सकती है। कामकाज की व्यस्तता की वजह से ही परिवार को आप कम समय दे पाएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन भी थोड़ा प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपकी फेवर में निर्णय आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत बढिय़ा रहने वाला है और बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मई : मई महीना आपके लिए न केवल राहत भरा रहेगा, बल्कि कई उपलब्धियां भी हासिल होंगी। देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। नई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो समय आप के पक्ष में है। इस महीने कई मुरादें पूरी होंगी। कई बिगड़े हुए काम बनेंगे। कई अटके हुए प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगेंगे। इस महीने सूर्य का राशि परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बनाएगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आप बेहतर कह सकते हैं। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी, जिससे परिवार में उल्लास का वातावरण भी रहेगा।

जून : व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा। कई लाभदायक सौदे होंगे। आप अपने बिजनेस का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। लंबी अवधि का निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया फ्लैट या वाहन भी खरीद सकते हैं। कामकाज से संबंधित यात्राएं भी आपको काफी फायदा देंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और नए संबंध भी बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत काम आएंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद भी पूरी हो सकती है, क्योंकि सूर्य राशि परिवर्तन करके विदेश जाने की कामना को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतर रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। सेहत पक्ष का आपको खास ध्यान रखना होगा।

जुलाई : माताजी की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ संबंधों में ताजगी आएगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। इस महीने धनु राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी क्योंकि राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य में बढ़ोतरी करने वाला है। इस महीने धनु राशि वालों के प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों को भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढक़र भाग लेंगे। इस महीने आपका एनर्जी लेवल काफी ऊंचा रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इनकम का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। घर की डेकोरेशन या रेनोवेशन पर भी आप पैसा खर्च कर सकते हैं।

अगस्त : पैतृक संपत्ति हासिल करने के योग भी बन रहे हैं। चिकित्सा और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह महीना काफी उपलब्धियों भरा रहेगा। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहना होगा। अपने काम पर फोकस करना होगा क्योंकि उच्चाधिकारियों की आपके साथ गुडविल कम हो सकती है। कामकाज के प्रति आपका लापरवाही पूर्ण रवैया आपकी इमेज को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं, कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। वैसे आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आपने पहले अगर कहीं इन्वेस्टमेंट कर रखी है, तो उसका इस महीने लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

सितंबर : विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है और मन मुताबिक परिणाम न मिलने से थोड़ी मायूसी भी हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का शॉर्टकट आपको किसी पचड़े में फंसा सकता है। दान पुण्य कार्य में भी आप हिस्सा लेते दिखाई देंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सामान्य रहेगा। इस महीने नौकरी, प्रोमोशन या प्रतियोगिता में चयनित होने के योग भी बन रहे हैं। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। बृहस्पति का गोचर आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करता चला जाएगा। बुध, शुक्र का गोचर भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं, उनके लिए प्रोमोशन के योग बनेंगे। भाग्य चमकेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी।

अक्तूबर : धनु राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना मिलेजुले नतीजे देने वाला होगा। संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को भी खुशखबरी मिलेगी। किसी पुरानी समस्या से भी आप निजात पाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा और उसमें स्थिरता का भाव आएगा। आमदनी का कोई नया सोर्स भी विकसित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत शानदार रहने वाला है। सेहत भी ठीक रहेगी। इस महीने आप शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। अड़चनें दूर होती चली जाएंगी। ऋण की किस्तें सहजता से उतारने में कामयाब रहेंगे। इस महीने आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए तो समय खासतौर पर शुभ रहने वाला है। उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विदेश जाकर पढऩे की इच्छा पूरी हो सकती है।

नवंबर : सूर्य का गोचर आपकी किस्मत का सितारा चमकाएगा। इस महीने आप शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। अड़चनें दूर होती चली जाएंगी। ऋण की किस्तें सहजता से उतारने में कामयाब रहेंगे। इस महीने आप अपने आप को अधिक ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए तो समय खासतौर पर शुभ रहने वाला है। उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विदेश जाकर पढऩे की इच्छा पूरी हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में सफलता मिलेगी।

दिसंबर : वर्ष की शुरुआत की तरह वर्ष का अंतिम महीना भी धनु राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहेगा। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, वे अपने बिजनेस का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में माहौल बढिय़ा रहेगा। आपका करियर भी तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा और जो लोग नौकरी पेशा हैं, उन्हें अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत भी विकसित होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गर्म रहेगा।

मकर

जनवरी : मकर राशि वालों के लिए नए साल यानी जनवरी महीने की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है। बिजनेस पक्ष भी बढिय़ा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में आई मंदी दूर होगी। इस महीने आप अपनी विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दे पाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि अनावश्यक यात्राएं भी होंगी लेकिन पारिवारिक जीवन आपका बढिय़ा रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग आईटी सेक्टर, चिकित्सा और शैक्षणिक जगत से जुड़े हैं, उन्हें इस महीने काफी उपलब्धियां हासिल होंगी।

फरवरी : परिवार का कोई युवा सदस्य शादी से संबंधित स्वतंत्र फैसला भी ले सकता है। इस माह आप मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से कुछ उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। अन्नदान, वस्त्र दान या जरूरतमंदों की मदद करने से ईश्वर की कृपा हासिल होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बढिय़ा रहेंगे। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है। कई स्रोतों से आमदनी होगी। नौकरी में प्रोमोशन व वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। सूर्य का गोचर कामयाबी की नई इबारत लिखेगा। विद्यार्थियों के लिए तो समय खासतौर पर बहुत शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन बढिय़ा रहेगा।

मार्च : विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस पक्ष भी बढिय़ा रहेगा। कोई नया बिजनेस पार्टनर भी आप तलाश सकते हैं । पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी हैं। अपने घर की साज सज्जा या रेनोवेशन पर भी आप खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढिय़ा रहने वाला है। आपको परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय सामान्य रहने वाला है। खेल, संगीत, अभिनय व मनोरंजन कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अगर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाह रहे हैं या मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होने के योग बने हुए हैं। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले आपको पूर्ण रूप से संतुष्ट हो जाना चाहिए।

अप्रैल : इस महीने आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी विल पावर भी स्ट्रांग होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार कामयाब होते चले जाएंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनको भी आर्थिक लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं और अगर आप बिजनेस में हैं तो आप बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है या लव पार्टनर के साथ थोड़ा विवाद हो सकता है और मान मनोव्वल की नौबत आएगी। किसी अनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है या आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ध्यान रखना होगा। लेकिन यह महीना आर्थिक दृष्टि से आपको काफी बेहतर महसूस होगा।

मई : देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से इस महीने विदेश जाने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके सुखों में भी वृद्धि होगी। सूर्य के गोचर से जीवन की भौतिक सुख सुविधाएं आपको हासिल होंगी और मैटेरियलिस्टिक लाइफ आप जिएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा और आपको अपने प्रोफेशन में आगे बढऩे के कई सुनहरी मौके मिलेंगे। विभिन्न योजनाओं को भी आप अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन कमोबेश बढिय़ा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है और किसी मनपसंद संस्थान में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव पड़ेगा।

जून : यह महीना मकर राशि वालों को अच्छे नतीजे देने वाला है। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आपको मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपके सुखों में वृद्धि होगी। शनि देव कार्यक्षेत्र वालों के लिए सफलताओं के योग बनाएंगे। नौकरी में प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं। नया घर खरीदने के योग भी बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। जो लोग डायबिटीज या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें अपना खास ख्याल रखना होगा और समय-समय पर अपना चैकअप करवाना होगा। संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को अच्छी खबर मिलेगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आप रोमांचित होंगे।

जुलाई : यह महीना आपके लिए थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। इस महीने आप थोड़ा आत्मबल और आत्मविश्वास में कमी भी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आने से मन में घबराहट या मानसिक बेचैनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा और उन्हें पढ़ाई पर विशेष फोकस करना होगा। अगर पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बन पाई तो नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। जंक फूड का प्रयोग करने से परहेज करना होगा और घर में साफ सफाई पर विशेष फोकस रखना होगा।

अगस्त : घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। पुराने विवादों को निपटाने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वालों को इस महीने काफी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार को बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को और बेहतर पैकेज पर दूसरी कंपनी में दायित्व मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस महीने बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कंपीटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग हैं।

सितंबर : संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को अच्छी खबर मिलेगी। समाज में और कार्यक्षेत्र में आपका यश और सम्मान बढ़ेगा। लाभ की संभावना बन रही है। धन वाहन पद प्रतिष्ठा हासिल होगी। अदालती मामलों में आपको विजय हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं , उन्हें इस महीने अच्छे पद, पोजीशन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी। लंबे समय से सोचा हुआ कोई कार्य सिरे चढ़ सकता है। भाई- बहनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभा करा प्रशंसा का पात्र बनेंगे।

अक्तूबर : इस महीने आपको अपनी सेहत पक्ष का खास ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव वाला है। डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है। लेकिन आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि सूर्य राशि परिवर्तन करके कार्यक्षेत्र व बिजनेस में लाभ का योग बनाएंगे। पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के योग दिख रहे हैं। बैंक अध्ययन व अकाउंट की शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए यह समय बेहतरीन है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको संभल कर चलने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें। गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें व कापियां प्रदान करके उनकी मदद करें। विदेश में नागरिकता पाने का सपना भी साकार हो सकता है। सुबह-सुबह सूर्य को देखने से आपके भीतर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।

नवंबर : यह महीना आपके लिए रिलेशनशिप के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। काम की व्यस्तता की वजह से परिवार को कम समय दे पाएंगे जिस वजह से पारिवारिक जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। कंपीटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो बढिय़ा नतीजे मिलेंगे। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने की योजना बना रहे हैं तो आप अपने उद्देश्य में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। मांसपेशियों तथा नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। लेकिन आर्थिक पक्ष की बात करें तो आय का कोई नया साधन विकसित हो सकता है।

दिसंबर : सूर्य का राशि परिवर्तन आपके करियर को बुलंदी प्रदान करेगा। इसलिए नौकरी पेशा लोगों के लिए यह माह काफी बेहतरीन साबित होगा। प्रोमोशन के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस महीने काफी आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बनाएंगे। लेखकों की नई कृतियां आ सकती है और शोध कार्य करने वालों को पुरस्कार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। करियर व कार्य क्षेत्र में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा।

कुंभ

जनवरी : कुंभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बहुत बढिय़ा रहने वाली है राशि के स्वामी शनि देव कुंभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं और पूरा साल कुंभ राशि में रहने वाले हैं इसलिए इस महीने ग्रह नक्षत्र के लिहाज से भी शनि का गोचर आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है और इसका प्रभाव आपके करियर पर भी पड़ेगा। देवगुरु बृहस्पति भी मार्गी हो चुके हैं यानी सीधी चाल चल रहे हैं लिहाजा आपके कई अटके हुए काम भी इस महीने बनते चले जाएंग। उच्चाधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। जंक फूड से परहेज करना होगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर भी आपको खर्च करना पड़ेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

फरवरी : शनि देव और देवगुरु बृहस्पति के गोचर का सुखद प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा और आपके व्यापार पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका नाम चमकेगा क्योंकि सूर्य का गोचर आपके लिए संभावनाओं की नई खिड़कियां खोलेगा। आपकी फाइनेंशियल पोजीशन काफी मजबूत होती जाएगी। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय खासतौर पर किसी वरदान से कम नहीं होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन आपका बढिय़ा रहेगा। आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। नया वाहन और नया घर खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मार्च : मार्च का महीना भी कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। प्रोमोशन के रास्ते भी खुलेंगे और घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते भी आएंगे। शनि का गोचर आपको करियर में नई बुलंदियों तक ले जाएगा। मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में यश बढ़ेगा। आपकी छवि और मजबूत होगी। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से इस महीने की शुरुआत मध्यम फलदायक रहने वाली है। आप को पूर्ण रूप से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और संतुलित दिनचर्या से स्वयं को एक निश्चित और रूटीन में ढालना होगा। करियर के लिहाज से यह समय बढिय़ा रहने वाला है। सूर्य का गोचर आपके करियर को आगे बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह महीना काफी शानदार रहने वाला है। मनचाही जगह पर तबादले के चांस भी है।

अप्रैल : व्यापार में पार्टनर के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है जिसे तूल न देना आपके हित में रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या विदेश जाकर पढ़ाई करने का विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है। घर में बुजुर्गों की भावनाओं का ख्याल रखना होगा। इस महीने कुंभ राशि वाले लोग पैसों के मामले में बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कई स्रोतों से पैसे आएंगे। आमदनी बढऩे से आपका उत्साह भी बढ़ेगा। नया वाहन व फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य आपका इस महीने बेहतर रहेगा। भाग्य भी पूरा साथ देगा।

मई : यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कान्फिडेंस लेवल में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। लेकिन करियर के लिए आज से समय अच्छा कहा जा सकता है, क्योंकि राशि के स्वामी शनि आपके प्रभाव में वृद्धि करेंगे। धन पक्ष भी आपका मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा। इस महीने किसी बड़ी योजना में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने इष्ट मित्रों या किसी सगे संबंधी के साथ मिलकर कार्य करने पर धन लाभ के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। परिजनों के साथ किसी पर्यटन स्थल या धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा।

जून : जून का महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यकुशलता के चलते अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे, जिससे उच्च अधिकारी आपकी पीठ थपथपाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा आपको तालमेल बैठाकर चलना पड़ेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के अंत में चाहे अनचाहे आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है। अपनी बौद्धिक क्षमता के दम पर जीवन में आगे बढ़ेंगे। जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग या मेडिकल अथवा मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस महीने अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

जुलाई : यह महीना व्यापारियों के लिए काफी उम्दा साबित होने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। आमदनी में वृद्धि करेगा और व्यापार में आपको काफी मुनाफा देगा। आप नई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मध्य फलदायक है। आपको पूर्ण रूप से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि इस महीने स्वास्थ्य समस्याएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। किसी प्रकार से चोट लगने का अंदेशा भी है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर बढिय़ा रहने वाला है। जो लोग कंपीटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कार्यस्थल पर थोड़ा विवाद का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको आत्म संयम रखने की सलाह दी जाती हैै। थोड़ी सी वित्तीय लाभ के लिए कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

अगस्त : संतान की कोई उपलब्धि आपको रोमांचित कर सकती है। कार्यस्थल पर भी आपका बेहतर माहौल रहेगा। समाज में यश और मान बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। सूर्या भी आपके सुखों को बढ़ाएंगे। पारिवारिक दृष्टि से देखें तो समय आपके पक्ष में रहने वाला है। जीवन साथी का कदम-कदम पर आपको सहयोग मिलने वाला है। कोई पुराने संपर्क सूत्र भी इस महीने करियर में आगे बढऩे में आपके काम आएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना मिलाजुला रहने वाला है। पेट या पैरों में कोई दिक्कत हो सकती है। इस महीने आपकी इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चों पर भी कंट्रोल रखना जरूरी होगा। नहीं तो परेशानी आ सकती है। काम के सिलसिले में आपका रुतबा कायम रहेगा और आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी पावर बढ़ेगी। संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपका जीवनसाथी भी समझदारी से काम लेगा।

सितंबर : नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पूर्व में किए गए कामों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर ही निवेश करेंगे तो आपके हित में रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस महीने प्रोमोशन या इंक्रीमेंट प्राप्त होगी। इस महीने आप अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति निभाने में कामयाब रहेंगे तथा आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति को सराहा जाएगा। महिलाओं को इस महीने कई मोर्चों पर सफलताएं हासिल होंगी।

अक्तूबर : जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस महीने तरक्की प्राप्त होगी। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां भी आएंगी। इस महीने आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाएगा। आपके उत्साह और पराक्रम में इजाफा करेगा। प्रोमोशन और इंक्रीमेंट का योग बनेगा। कोई नई रिलेशनशिप भी शुरू हो सकती है। दांपत्य जीवन भी बढिय़ा रहेगा। जो शादीशुदा जोड़े संतान सुख की चाहत रखते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा परिणाम मिल सकता है। वित्तीय स्थिति में भी लगातार सुधार होगा। अगर बिजनेस में कोई पार्टनर है तो उसके साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। अगर विदेश जाने के लिए कोई फाइल लगाई है तो उस फाइल के क्लियर होने की बहुत अधिक संभावना है।

नवंबर : यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कई अटके हुए काम भी बनते चले जाएंगे। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस महीने आपकी कई योजनाएं एक साथ फलीभूत होंगी जिससे आपके उत्साह में और परिवार में खुशियों में वृद्धि होगी। सेहत पक्ष भी आपका बढिय़ा रहने वाला है। परिवार से आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में इस महीने लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो पूरी तरह सफल रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को कोई खास तोहफा दे सकते हैं। आर्थिक पक्ष आपका बढिय़ा रहने वाला है इनकम के नए स्रोत भी बनेंगे।

दिसंबर : विद्यार्थियों के लिए भी समय हर लिहाज से बढिय़ा रहेगा। विदेश जाकर पढऩे का सपना भी पूरा हो सकता है। इस महीने आपने आप घर खरीदने की सोच सकते हैं। अपना वाहन भी बदल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। जिस तरह वर्ष की शुरुआत बढिय़ा रही थी, उसी तरह दिसंबर महीना भी आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। खास बात यह होगी कि सूर्य का गोचर आपके करियर को बुलंद करेगा।

मीन

जनवरी : मीन राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है। कई सोचे हुए काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे। राशि के स्वामी बृहस्पति का गोचर पराक्रम में वृद्धि करेगा और नौकरीपेशा व बिजनेस वालों का भाग्य चमकाएगा। प्रोमोशन का योग बनाएगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। अधिक चिंता न करें। इस महीने विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है या फिर विदेश से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका सपना साकार हो सकता है। घर में बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। यात्राएं लाभदायक रहेगी। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो आपको काफी बड़ी राहत मिल सकती है।

फरवरी : इस महीने राशि के स्वामी बृहस्पति का गोचर पराक्रम में वृद्धि करेगा। आपकी इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास बहुत मजबूत होगा। आपको बिजनेस के साथ-साथ संपत्ति में भी फायदा हो सकता है और अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको इंक्रीमेंट मिलने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र के स्वामी सूर्य का गोचर आपको महत्त्वपूर्ण दायित्व मिलने और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढऩे का योग बना रहा है। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव का रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय सही है। मेहनत करने पर अच्छा परिणाम मिल सकता है।

मार्च :  इस महीने की शुरुआत ही शानदार रहने वाली है। देवगुरु बृहस्पति अपनी पूरी कृपा बरसाने वाले हैं। जो लोग कला, संगीत, नृत्य, गायन, वादन अभिनय व लेखन से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भरपूर मौका भी मिलेगा और पुरस्कार भी मिलेंगे। हालांकि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, लेकिन शनिदेव आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। यह समय व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए बेहद लाभप्रद होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में प्रोमोशन के साथ-साथ आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आप पर मेहरबान रहेगा। पसंदीदा पोस्टिंग भी मिल सकती है। शिक्षा, आईटी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खासतौर पर शानदार रहेगा और कई उपलब्धियां देगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा।

अप्रैल : यह महीना काफी अच्छे नतीजे देने वाला साबित होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। नया वाहन और फ्लैट खरीदनेे की भी सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बहुत बढिय़ाा रहने वाली है। यह माह नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी आपको मिल सकता है जिसके साथ आप लंबी पारी खेलने की तैयारी कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

मई : यह महीना मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है, जहां कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी वहीं आपको लव लाइफ में थोड़ी तनातनी भी देखने को मिल सकती है। शुभ बात यह रहेगी कि देव गुरु बृहस्पति के गोचर से आपको बिजनेस में कोई नया पार्टनर मिल सकता है, जिसके साथ आप लंबी पारी खेलने की योजना बना सकते हैं और इससे बिजनेस को नए पंख लग सकते हैं। जिन लोगों ने विदेश जाने के लिए फाइल लगाई है, उन्हें भी सफलता मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय को अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि स्वास्थ्य का स्वामी शनि के साथ बैठना विष योग बना देगा। स्वास्थ्य संबंधी विकार रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति मानसिक चिंताएं भी रहेंगी। घर में नया मेहमान दस्तक दे सकता है। विवाह योग्य संतान के लिए भी अच्छे रिश्ते आएंगे।

जून : यह महीना आपके लिए बेहतरीन नतीजे देने वाला साबित होगा। ग्रहों का गोचर आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगा। प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त करेगा। मनचाही पोस्टिंग का योग बनाएगा। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बिजनेस के स्वामी का मंगल का देखना एक लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, तो जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल भी मिलेगा। इस महीने आप शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं और नया वाहन भी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी एक अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी कमोबेश बढिय़ा रहेगा। संतान की कोई उपलब्धि आपको खुशी प्रदान करेगी।

जुलाई : सूर्य का राशि परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा। जो लोग विदेश यात्रा के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनकी मुराद पूरी होगी। विदेश यात्रा का योग बनेगा। वैसे भी इस महीने लंबी यात्राओं का योग भी बन रहा है और लंबी यात्राओं पर आपका धन भी खर्च होगा। कारोबार से संबंधित यात्राएं भी संभव हंै और कारोबार से संबंधित यात्राओं में आपको काफी लाभ भी होगा। धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं, जो किसी कंपीटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता का योग है। भाग्य में वृद्धि होगी। जो बेरोजगार हैं ,उन्हें रोजगार हासिल हो सकता है। आप अपनी जॉब चेंज करने पर भी विचार कर सकते हैं और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है।

अगस्त : रोमांस के लिए भी आपको समय मिलेगा और अवसर भी मिलेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है और कुछ परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं। अधिकारियों या सहयोगियों के साथ थोड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। रात को वाहन भी आपको थोड़ा सावधानी से चलाना होगा। नया वाहन खरीदने का विचार भी अभी इस महीने आप को त्याग देना चाहिए। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कोई परिचय रिलेशन में बदल सकता है। इस महीने आप कई बार भावुक भी होंगे। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की तरफ थोड़ा विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर महत्त्वपूर्ण रहेगा।

सितंबर : यह महीना भी मीन राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला है। राशि के स्वामी बृहस्पति का गोचर अनेक सफलताएं प्रदान करेगा। व्यापारी जातकों के लिए उत्तम समय लाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। नई योजना पर काम कर सकते हैं। करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विदेश से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है या फिर विदेश जाने के जो आप कागजात तैयार कर रहे हैं, उन्हें क्लियरेन्स मिल जाएगी। इस महीने आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। किसी नई प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं या नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान के करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए बढिय़ा रहेगा। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि थोड़ी बहुत चुनौतियां भी रहेंगी, लेकिन उसके बावजूद आप को अच्छा लाभ होगा। जो लोग विवाह के इच्छुक हैं, उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा ।

अक्तूबर : मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत शानदार रहने वाला है। राशि के स्वामी बृहस्पति इस महीने एक अच्छा योग बना रहे हैं। इस महीने पराक्रम के स्वामी सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आपके लिए सफलताओं के दरवाजे खुलते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। प्रोमोशन और इंक्रीमेंट का योग बनेगा। विदेश जाने का सपना भी साकार होगा। नया वाहन या घर खरीदने पर भी आप खर्च कर सकते हैं। लंबी अवधि की कोई इंवेस्टमेंट भी कर सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय रहने वाला है। लेकिन कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय है। इस महीने रोमांस के मौके भी मिलेंगे।

नवंबर : नवंबर का समय मीन राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा और प्रोमोशन व वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में हैं, उनकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में यश मान बढ़ेगा। समाज कल्याण के कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक नतीजे मिलेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप इस महीने कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

दिसंबर : साल की शुरुआत की तरह साल का यह अंतिम महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कई अटके हुए काम सिरे चढ़ते चले जाएंगे। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। प्रोमोशन का योग बनेगा और मनचाही जगह पर ट्रांसफर करवाने में भी आप कामयाब रहेंगे। करियर में आगे बढऩे के आपको मौके मिलेंगे। घर की साज सज्जा पर भी आप खर्च कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिसमें मेहमानों का आगमन होगा। कोई नया घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग भी आप कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। कोर्ट में अगर कोई मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App