‘स्वच्छ तीर्थ अभियान’ बना जन आंदोलन

By: Jan 19th, 2024 12:56 am

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने श्रीराम भक्तों के साथ भगवान विष्णु मंदिर में की साफ-सफाई
निजी संवाददाता-मनाली
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव सजला में भगवान विष्णु मंदिर में शीश नावाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने यहां आयोजित स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मंदिर परिसर में साफ सफाई की। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी तक मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भगवान विष्णु मंदिर के प्रांगण में ग्राम केंद्र सजला और जगतसुख की जनता के साथ प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ सीधे प्रसारण को भी सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाएं देश के करोड़ों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हिमाचल के परिवारों को भी उन योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

सजला गांव में दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सजला गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों पर मोहर लगाएगी और पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल से भी भारतीय जनता पार्टी चारों सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनाली ठाकुरदास, महामंत्री बगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, नवल नेगी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App