सोलन में कांग्रेस के ‘बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो’ अभियान पर चर्चा

By: Jan 20th, 2024 12:55 am

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की बैठक की अध्यक्षता, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
निजी संवाददाता-सोलन
शुक्रवार को कांग्रेस भवन सोलन में जिला युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, लोकसभा शिमला और मंडी के प्रभारी अविनाश मेहला और शिमला लोकसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे्। इस दौरान द्वारा युवाओं को निर्देश दिए गए है कि लोकसभा चुनावों को लेकर एकजुटता के साथ कार्य करें और प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वहीं इस दौरान बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर नीतियां लेकर आ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App