Punjab Breaking : भारी ठंड के चलते पंजाब में 21 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के स्कूल

By: Jan 15th, 2024 12:07 am

चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों में ठंड की वजह से छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पंजाब में अब 5वीं कक्षा तक सभी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमवार सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।

वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह नौ से चार बजे तक का रहेगा। उधर, चंडीगढ में पहली क्लास से लेकर 8वीं तक के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, तब तक स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करवा सकेंगे। वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पहले की तरह नियमित स्कूल आना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App