श्री राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें…

By: Jan 23rd, 2024 12:05 am

रघुकुल की महान परम्परा में अयोध्या नगरी में श्रीराम अवतरित हुए। आज श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया हर्षित है। दो हजार फूलों से सजी रामनगरी दुनिया के लिए आश्चर्यचकित करने वाला पल है। श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के इस महायज्ञ में आहुति देने के लिए दुनिया अधीर है। सेलिब्रिटी का आगमन हो रहा है।

देश में अभय और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए दृढ़ निश्चय के लिए एकरूपता लाने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। राष्ट्रधर्म का महत्व श्रीराम की प्रतिष्ठा के बाद स्वत: संज्ञान में आ जाएगा। पांच सौ साल के बाद राम की नगरी अयोध्या का वातावरण देखने लायक बना है। राममय माहौल में हर व्यक्ति को राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

-कांतिलाल मांडोत, सूरत


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App