जल्द भरे जाएंगे पुलिस कांस्टेबल के इतने पद, इनके लिए भी पुलिस भर्ती में 30% पद आरक्षित

By: Feb 16th, 2024 9:39 pm

प्रदेश में महिला उम्मीदवारों के लिए पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत पद आरक्षित

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पुलिस विभाग में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल के 1226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरुष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल तथा 57 पद पुरुष चालक के शामिल हैं। तृतीय श्रेणी के यह सभी पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है। व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए पात्र युवाओं को रोजगार तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है। यह सभी 1226 पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे। बिलासपुर जिला से 46 पद पुरूष कांस्टेबल तथा 19 पद महिला कांस्टेबल व तीन पद चालक के भरे जाएंगे।

इसी प्रकार चंबा जिला से 62 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालक के हमीरपुर जिला से 54 पद पुरुष व 23 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के भरे जाएंगे। कांगड़ा जिला से 180 पद पुरुष व 77 पद महिला कांस्टेबल तथा 12 पद चालक के, किन्नौर जिला से 10 पद पुरुष और चार पद महिला कांस्टेबल के व एक पद चालक का कुल्लू जिला से 52 पद पुरुष व 22 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के लाहुल स्पीति जिला से चार पद पुरुष व दो पद महिला कांस्टेबल के मंडी जिला से 119 पद पुरुष व 51 पद महिला कांस्टेबल तथा आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। इसी प्रकार शिमला जिला के 97 पद पुरुष कांस्टेबल व 42 पद महिला कांस्टेबल तथा सात पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार सिरमौर जिला से 63 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल व पांच पद चालकों के सोलन जिला से 69 पद पुरुष व 30 पद महिला कांस्टेबल के तथा पांच पद चालक के ऊना जिला से 62 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालकों के भरे जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App