आनी में 128 टीमें लगाएंगी चौके-छक्के

By: Feb 21st, 2024 12:16 am

रानी बेहडा खेल मैदान में यूथ क्लब द्वारा आयोजित रॉयल क्रिकेट कप प्रतियोगिता-2024 शुरू, मुख्यातिथि लाल सिंह और राजेश ठाकुर ने किया शुभारंभ

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
आनी के रानी बेहडा खेल मैदान में मंगलवार से यूथ क्लब द्वारा आयोजित रॉयल क्रिकेट कप प्रतियोगिता-2024 शुरू हो गई। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि आनी पंचायत के प्रधान लाल सिंह और बीसीसी आनी के सचिव राजेश ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि राजेश ठाकुर ने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता आगाज किया। इस मौके पर यूथ क्लब आनी के प्रधान संदीप ठाकुर ने दोनों मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर ने कहा कि यूथ क्लब द्वारा रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल आनी के रानी बेहडा खेल मैदान में करवाई जाती है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में 128 टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को मुख्यातिथि प्रधान लाल सिंह व बीसीसी आनी के सचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि शरीर को फिट रखने और युवाओं को नशे जैसी बुराईयों से दूर रखने के लिए खेल एक बेहतर विकल्प है। प्रधान लाल सिंह व बीसीसी सचिव राजेश ठाकुर ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संयुक्त रूप से 21 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर मौके पर मुख्यातिथि प्रधान लाल सिंह व बीसीसी आनी के सचिव राजेश ठाकुर के साथ क्लब के प्रधान संदीप शैट्टी, सचिव नवीन, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर, मीडिया प्रभारी राकेश बिन्नी, एडवोकेट रूपेंद्र व इंद्र ठाकुर सहित क्लब के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App