भागवत कथा सुनने से संवर जाता है जीवन

By: Feb 29th, 2024 12:17 am

डंगोह खास में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने बरसाया अमृत

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
क्षेत्र के डंगोह खास में विशाल धर्म उत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथावाचक महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने ब्यास की गद्दी पर विराज होकर श्रीमदभागवत कथा शुभारंभ किया। उन्होंने सर्वप्रथम भक्तों को श्रीमदभागवत कथा का महत्व बताया।उन्होंने बताया कि भागवत की कथा सतकर्म है जो कि मनुष्य को सर्व दुखो से मुक्ति दिलाती है।उन्होंने बताया कि वेद कल्पवृक्ष हैं और भागवत कथा उन पर लगा मीठा फल है, जो कि हमें तृप्ति एवं संतुष्टि देता है और भक्ति, वैराग्य एवं ज्ञान प्राप्ति की चिंताए समाप्त हो जाती हैं। इस कथा से उन्होंने बताया कि कलियुग में मनुष्य का जीवन 100 वर्षो तक ही है।

इस समय को व्यर्थ न गंवाकर प्रभु भक्ति में लगाएं। उन्होंने कहा कि अगर कभी दाम्पत्य जीवन में कलह पड़ जाएं तो उसे बढ़ाएं नहीं। क्योंकि रिश्ता एक धागे की भांति है, जो एक बार टूट जाएं तो जुड़ता नहीं और जोडऩे की कोशिश की जाएं तो उसमे कभी न मिट पाने वाले मतभेद रूपी गांठ पड़ जाती है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने विशाल धर्म महोत्सव में आह्वान किया कि समस्त सनातनी वापस अपनी संस्कृति को अपनाए, तभी उनका भला होगा। क्योंकि भटके हुए मन वाला इंसान जिंदगी कभी भी सफलता के शिखर को नहीं छू सकता।इससे पहले मां पीतांबरा बगलामुखी का हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर यति सत्यदेवानंद सरस्वती, अश्वनी कुमार, मुख्य संत बाल योगी ज्ञान नाथ महाराज, कैप्टन प्रीतम सिंह, मदन लाल, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App