एक साल में चिरखू से मितियां जुड़ेगी सडक़

By: Feb 24th, 2024 12:55 am

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा ने गुरुकुंड कैंची मोड़ से आगे सडक़ का किया पूजन, 17 लाख 72 हजार आएगा खर्चा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
प्रदेश सरकार नालागढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी आने के बावजूद भी हर क्षेत्र का एक समान विकास करवाया जा रहा है। उक्त शब्द प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा ने नालागढ़ की कोईडी पंचायत में कहे। हरदीप बावा ने गुरुकुंड कैंची मोड़ से आगे सडक़ निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू करवाया। इस मार्ग के निर्माण पर 17 लाख 72 हजार रुपए व्यय किए जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर कटिंग के साथ-साथ स्लैव और पाइप डालकर पुलियों का निर्माण किया जाएगा। बावा ने कहा कि यह मार्ग चिरखू होते हुए मितियां तक मिलेगा। अब पांच सौ मीटर कार्य पूरा होने से बाद दोबारा टैंडर लगाए जाएंगे। एक साल के भीतर इस मार्ग को मितियां तक मिला दिया जाएगा।

इससे मितियां और कोईडी दोनों पंचायतों को लोगों को यातायुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मार्ग का 12.240 किलोमीटर हिस्सा अलग-अलग फेस में पक्का किया जाएगा। बाबा ने कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ का विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। नालागढ़ हलके में भी हर क्षेत्र में विकास कार्य को मौजूदा सरकार ने गति दी है। इससे पूर्व पंचायत क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने हरदीप बावा का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस मौके पर ठेकेदार कमल देव, यशपाल विक्की, बालकिशन, मितीयां से नेम चंद, महिंद्र सिंह, जगदीश, उपप्रधान कमल देव, हुक्म चंद, कर्म चंद, बंता राम, पप्पी खलेड समेत अन्य लोग उपिस्थत रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App