पुरानी मंडी बावड़ी के सैंपल फेल

By: Feb 16th, 2024 12:45 am

प्राकतिक स्त्रोतों की होगी जांच, जागृति अस्तपाल के पास बावड़ी का पानी न पीएं लोग
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
मंडी शहर के सभी प्राकतिक जल स्रोतों के पानी की नगर निगम ने सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। नगर निगम ने यह कदम पुरानी पुरानी मंडी में जागृती अस्पताल के पास स्थित बाबड़ी छांई बांई के पेयजल के नमूनो के फेल होने के बाद उठाया है। नगर निगम ने इस बावड़ी के पानी के कुछ दिन पहले सैंंपल लिए थे और इन्हें जांच के लिए जल शक्ति विभाग को भेजा था। जल शक्ति विभाग की रिपोर्ट में इस बावड़ी का पानी पीने योग्य नहीं निकला है। जिसके बाद जल शक्ति विभाग ने इस बावड़ी के जल को पेयजल के रूप प्रयोग करने पर रोक लगाने का आग्रह नगर निगम मंडी से किया है। जल शक्ति विभाग ने इस बारे में नगर निगम को पत्र लिखकर जानकारी दी है और आग्रह किया है कि लोगों को इस बावड़ी का जल पेयजल के रूप में प्रयोग न करने के लिए कहा जाए। इसके साथ ही संदर्भ में यहां पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। ताकि किसी प्रकार की महामारी से बचा जा सके। इसके साथ ही बावड़ी की साफ सफ ाई करने के बाद इसमें में क्लोरीरेशन करने के बाद फिर से पानी के सैंपल की जांच करवाई जाए। उधर, नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस बाबड़ी के पानी पीने योग्य नहीं है।

इसके सैंपल निगम ने ही जांच के लिए भेजे थे। अब जल शक्ति विभाग की रिपोर्ट आई है। इस बारे में वहां साइन बोर्ड लगाने के साथ ही लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस बावड़ी की अब पूरी साफ सफाई करवाई जाएगी और सही तरीके से क्लोरीरेशन होने के बाद फिर से सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इसे देखते हुए शहर के सभी प्राकतिक जल स्त्रोतों की सैंपलिंग करने का निर्णय लिया है। कुछ ही दिनों में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आने वाला है। इस महोत्सव में हजारों लोग मंडी आते हैं और इस दौरान प्राकतिक जल स्त्रोतों के पेयजल का उपयोग भी बढ़़ जाता है। इसलिए महोत्सव से पहले इस कार्य को पूरा कर सभी प्राकतिक स्त्रोतों की बेहतर तरीके से साफ सफाई भी करवाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App