भरमौर में हर तरफ बरसी चांदी, तापमान लुढक़ा

By: Feb 2nd, 2024 12:45 am

कार्यालय संवाददाता-भरमौर
जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में डेढ़ फुट और उंचाई पर बसे गांवों में तीन फुट के करीब बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। लिहाजा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। जनजीवन भी पटरी से नीचे उतर गया है तथा लोग भी घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया था। लिहाजा बीते रोज निचले इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर हिमपात का दौर चलता रहा। निचले इलाकों में भी बर्फबारी आरंभ हो गई। और दिन भर रूक रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा।

गुरुवार शाम तक उपमंडल मुख्यालय भरमौर में डेढ फुट ताजा बर्फबारी दर्ज हो चुकी है तथा यहां पर रूक रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी है। नतीजतन क्षेत्र में तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है और शीत लहर के बीच लोग भी घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। इधर, क्षेत्र के तहसील मुख्यालय होली में आधा फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। पता चला है कि क्षेत्र के उंचाई पर बसे गांवों में भारी हिमपात हो रहा है। इसके कारण इन गांवों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। इन गांवों का संपर्क भी कट गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App