मनाली में फिर हिमपात, चहके सैलानी

By: Feb 22nd, 2024 12:10 am

पर्यटकों ने बर्फबारी में की जमकर मस्ती, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

निजी संवाददाता-मनाली
पर्यटन नगरी मनाली एक ढाई सप्ताह बाद बर्फ के फाहों से सराबोर हुई है। हालांकि मनाली में दो इंच ही हिमपात हुआ लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। पर्यटन स्थल सोलंगनाला, फातरु, अंजनी महादेवए कोठीए गुलाबा व हामटा में पिछले चार दिनों से रुक.रुक कर हिमपात हुआ है। सोलंग व कोठी में ढाई फीट से अधिक हिमपात हुआ है। अटल टनल में साढ़े चार फीट से उंची बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। इन दिनों मनाली आ रहे सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद उठा रहे है।

सुबह हिमपात का क्रम थम गया और मौसम खुल गया। लगभग दो घण्टे मौसम साफ रहने के बाद ग्यारह बजे फिर से बादल छा गए। दोपहर बाद उंची चोटियों में फिर से बर्फ के फाहे गिरने का दौर शुरु हो गया। गत 30 जनवरी को मनाली में हिमपात हुआ था। तब से लेकर अब तक मनाली बर्फ के फाहों का इंतजार करती रही। फरवरी के शुरु में अच्छा हिमपात हुआ है जिससे अभी भी सब जगह बर्फ के ढेर लगे हैं। पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात से पहाड़ बर्फ से ढकने लगे है। रोहतांग दर्रे सहित मनाली लेह मार्ग में भारी हिमपात हुआ है। कुल्लू – मनाली सहित लाहुल घाटी की समस्त ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी है। बर्फबारी से मनाली व लाहुल के किसान बागवान भी खुश है।

हिमपात से पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है। आने वाले समय में बर्फ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। घाटी में जमकर बर्फबारी से जिले के पर्यटन कारोबारी काफी खुश हैं। वहीं, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सुबह के समय जब मौसम साफ रहता है तो ही सडक़ ठीक होने पर सैलानियों को पर्यटन स्थलों की और भेजा जाता है। बुधवार को भी यहां शाम चार बजे हिमपात का क्रम बढ़ता देख सभी पर्यटकों को वापस मनाली भेजा। ताकि बर्फ के कारण से सडक़ों पर कोई भी वाहन स्क्रीट न कर सके। पर्यटकों की सुविधा के लिए और टैफिक व्यवस्था को लेकर जगह जगह पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App