सोलन में प्रदेश का पहला पुलिस पेट्रोल पंप तैयार; डीजीपी संजय कुंडू ने किया निरीक्षण, पुलिस कर्मचारी करेंगे संचालन

By: Feb 20th, 2024 12:06 am

सब्जी मंडी के पास डीजीपी संजय कुंडू ने किया निरीक्षण, पुलिस कर्मचारी करेंगे संचालन

निजी संवाददाता-सोलन

बड़े शहरों की तर्ज पर अब प्रदेश में भी पुलिस पेट्रोल पंप होगा, जिसे निजी कंपनी या व्यक्ति नहीं बल्कि पुलिस कर्मचारी चलाएंगे। बता दें कि यह प्रदेश में पुलिस विभाग का पहला पेट्रोल पंप है। इसके अलावा ऊना व बिलासपुर में पुलिस पेट्रोल पंप प्रस्तावित है। पुलिस लाइन सोलन में सब्जी मंडी के नजदीक पेट्रोल पंप बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जिसका निरीक्षण सोमवार को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने किया है। इस दौरान उन्होंने यहां पर अधिकारियों से जानकारी हासिल की है, कितना कार्य बचा है और कब तक यह पूरा हो जाएगा। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस के कर्मचारी पेट्रोल पंप का संचालन करेंगे और इससे होने वाली आय को पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का पहला पेट्रोल पंप यह होगा जिसे पुलिस चलाएगी। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप सरकार की मंजूरी से बनाया गया है।

इससे पहले पुलिस सरकार को वेलफेयर देती थी इसके बाद पुलिस ने अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप बनाया है और इसके लिए रूल्स भी बनाए गए हैं। यहां पर उन लोगों को उन बच्चों को रोजगार दिया जाएगा जिनके माता-पिता पुलिस में थे और उनकी अचानक मृत्यु हो गई है। पेट्रोल पंप को पुलिस के कर्मचारी चलाएंगे और इसकी चेयरमैन पुलिस अधीक्षक सोलन होंगे। पुलिस द्वारा सोलन, ऊना और बिलासपुर में पेट्रोल पंप खोलने के लिए विचार किया गया था सबसे पहले सोलन में इसकी शुरुआत की जाएगी और जल्द ही इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप में सभी लोगों को फायदा मिलेगा और लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App