इतिहास में इस बार सबसे महंगा बिका पड्डल

By: Feb 17th, 2024 12:56 am

शिवरात्रि में इस बार तो भूल जाएं सस्ती खरीददारी, छह हैंगर के लिए लगी 3.25 करोड़ की बोली
दिव्य हिमाचल ब्यूरो, मंडी
अगर आप अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में लगने वाले मेले में सस्ती खरीददारी करने की तैयारी में हैं, तो इसे भूल जाए। इस बार शिवरात्रि महोत्सव के इतिहास में पड्डल मैदान की सबसे बड़ी बोली लगी है। इस बार शिवरात्रि महोत्सव में पड्डल मैदान में 6 हैंगर लगाने की बोली 3.25 करोड़ रुपए में फाइनल हुई है। यह बोली चंडीगढ़ की निजी कंपनी नागपाल एक्जीबिशन सर्विस चंडीगढ़ ने लगाई है। जो कि अब तक सबसे बड़ी बोली है। पड्डल मैदान में इससे पहले 1.80 करोड़ के लगभग तक की बोली लग चुकी है। जबकि पिछले वर्ष यह बोली 1.57 करोड़ रुपए की लगी थी। इस बार प्रशासन ने 1.68 करोड़ रूपये की अधिक बोली पर पड्डल मैदान में लगने वाले 6 हैंगर की नीलामी की है। जिससे मंडी जिला प्रशासन ने तो दोगुनी अधिक कमाई कर ली है, लेकिन इसका मतलब साफ है कि इस बार पड्डल मैदान में आसमान छूने वाले दाम पर लोगों को खरीददारी करनी पड़ेगी। दोगुनी अधिक बोली लगने के कारण अब पड्डल मैदान में 6 हैंगर में लगने वाली दुकानों का किराया भी दोगुना हो जाएगा और इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेेगा।

लोगों को शिवरात्रि महोत्सव में मंहगेदामों पर खरीददारी करनी होगी। इससे न सिर्फ लोगों का नुकसान होगा, बल्कि मेले में आने वाले दुकानदारों को भी नुकसान सहना पड़ सकता है। 3.25 करोड़ रुपए बोली लगाने के बाद कंपनी को 70 से 90 लाख रुपए कंपनी को और खर्चने होंगे। जिसके बाद देश भर से आने वाले व्यापारियों को एक लाख रुपए तक स्टाल मिलेगा। इसका सीधा असर लोगों की जेब पड़ेगा। लोगों को मंहगे दामों पर और कमगुणवत्ता वाला सामान मिलेगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक पड्डल मैदान की बोली लगाने वाली कई फर्मों में आपसी सहमति न बन पाने के कारण इस बार इतनी बड़ी बोली लगी है। वहीं एडीएम एवं प्लाट आवंटन समिति के समंवयक डा. मदन कुमार ने बताया कि मैसर्ज नागपाल ने पड्डल मैदान 6 हैंगर के लिए 3.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई। यह बोली पिछले वर्ष के मुकाबले 1.68 करोड़ रुपए अधिक है। पिछली शिवरात्रि में 1.57 करोड़ रुपऐ बोली लगाई गई थी। डा. मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के इतिहास में यह अब तक की सबसे अधिक बोली है। यह बोली पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने से अधिक है। उन्होंने बताया कि इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई थीं। शुक्रवार को खुली बोली के माध्यम से पड्डल मैदान की बोली लगाई गई थी। जिसे नागपाल एक्जीबिशन सर्विस चंडीगढ़ ने सबसे अधिक बोली लगाकर अपने नाम किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App